Rani Chatterjee Photos: लाल साड़ी में दुल्हन की तरह खूबसूरत लगती हैं रानी चटर्जी, देखें रेड ड्रेस कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 10:21 AM IST

Rani Chatterjee Photoshoot: भोजपुरी बाला रानी चटर्जी अपने हर लुक से बवाल मचा देती है। रानी चटर्जी पर वैसे तो हर तरह के अटायर सूट करते हैं। लेकिन जब एक्ट्रेस लाल रंग के ड्रेस वेयर करती है तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

Rani Chatterjee Photos: लाल साड़ी में दुल्हन की तरह खूबसूरत लगती हैं रानी चटर्जी, देखें रेड ड्रेस कलेक्शन
Photo Credit: Instagram

Rani Chatterjee Red Dress Collection: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इंडस्ट्री की टॉप और टैलेंटेड एक्टेस हैं। रानी ने अपनी एक्टिंग के दम पर भोजपुरी दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की। फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रानी चटर्जी अब तक 200 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रानी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। लेकिन इसी के साथ  एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से भी राज करती हैं। पर्दे से लेकर सोशल मीडिया पर रानी अपने लुक को लेकर छाई रहती है। रानी खूब फोटोशूट कराती हैं और सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है।

फैंस वैसे तो रानी के हर लुक पर प्यार बरसाते हैं। लेकिन रेड कलर के अटायर में वह बला की खूबसूरत लगती है। एक्ट्रेस जब लाल रंग के ड्रेस पहनती है तो उनकी खूबसूरती से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। वहीं लाल रंग की साड़ी में तो साड़ी खूबसूरती के साथ ही अपनी बोल्डनेस से भी कहर बरपाती है।  

लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लगती है रानी

रानी चटर्जी इंडियन और वेस्टर्न हर तरह के अटायर वेयर करती है। लेकिन साड़ी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। साड़ी में रानी का देसी लुक देख आप भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह जाएंगे। वहीं लाल रंग की साड़ी में तो वह दुल्हन की तरह खूबसूरत लगती हैं। साड़ी में रानी ने खूब फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

रानी पर खूब जचता है लाल रंग

रानी चटर्जी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और फैंस के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती है। वैसे तो रानी का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके जिम लुक से भरा पड़ा है। लेकिन रेड ड्रेस में भी वह खूब फोटो शेयर करती है। लाल रंग के ड्रेस में रानी की खूबसूरती देख फैंस उन्हें गुलाबो कहते हैं।

रानी के प्रोजेक्ट्स

बात करें रानी के वर्कफ्रंट की तो रानी ने 2004 में मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ के साथ भोजपुरी में कदम रखा। इसके बाद रानी ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। रानी की एक्टिंग के साथ ही उनके डांस को भी काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल रानी ‘लेडी सिंघम’ और ‘बाबुल की गलियां’ फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!