दिल्ली

दिल्ली पुलिस के ASI ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव से जूझ रहा था पुलिसकर्मी

दिल्ली के जी.डी. कॉलोनी मयूर विहार फेस 3 में दिल्ली पुलिस के एएसआई ललित सिरोही ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। इस दौरान उनकी पत्नी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। वापस लौटने पर उन्होंने अपने पति को खून से लथपथ पाया। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या की वजह का पता लगा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के जी. डी. कॉलोनी मयूर विहार फेस 3 से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां दिल्ली पुलिस के एएसआई ललित सिरोही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक, ललित सिरोही पिछले 2-3 साल से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी पत्नी

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले के न्यू उस्मानपुर थाने में तैनात एएसआई ललित सिरोही ने आत्महत्या कर ली है। वह फ्लैट नंबर 21, जी. डी. कॉलोनी, मयूर विहार फेस 3 में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहे थे। सुबह में ललित सिरोही की पत्नी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई हुई थी। जब वह घर लौटीं तो अपने पति को खून से लथपथ पाया। उनकी बॉडी के पास सरकारी पिस्टल पड़ा हुआ था। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम वहां पहुंच गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम आगे की जांच में जुट गई है, अभी खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कमरा बंद होने की वजह से घटना स्थल की जांच नहीं हो सकी है। पिस्टल को भी वेरिफाई नहीं किया जा सका है।

कमरा किया गया सील

फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं पुलिस की टीम घटनास्थल पर अन्य चीजों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी तलाश कर रही है कि वहां कोई सुसाइड नोट है या नहीं। मृतक ललित सिरोही के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!