शहर

रोहतक: शूटआउट में लड़की की भूमिका आई सामने, फुटेज में हथियार लोड करते दिखे बदमाश, Video

यह पूरी साजिश गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के गिरोह ने रची थी। हमलावर एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। कार में कुल पांच लोग थे, जिनमें चार शूटर और एक ड्राइवर शामिल था। सूत्रों के मुताबिक, सन्नी रिटोली की हत्या की साजिश विदेश से रची गई थी। बताया जा रहा है कि हिमांशु भाऊ के गिरोह का गैंगस्टर रवि राठी इस समय जॉर्जिया में है।

Image

रोहतक शूटआउट।

Rohtak Shootout: रोहतक में हुए शूटआउट में शामिल 5 बदमाशों में में चार की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इनकी तस्वीरें होटल के सीसीटीवी में कैद हुई थीं। फुटेज में बदमाश हथियार लोड करते और उसे लहराते हुए दिखे हैं। एक शूटर ने काले कपड़े से अपना पूरा चेहरा छिपा रखा था। शूटआउट में एक लड़की की भूमिका भी सामने आई है। जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस लड़की का नाम जान्हवी है। समझा जाता है कि इसने हीनट्रैप के जरिए सन्नी रिटोली को वहां बुलाया था। गैंगवार की यह घटना बुधवार-गुरुवार रात की है।

हनीट्रैप के जरिए सनी रिटोली को फंसाया

जानकारी के मुताबिक जान्हवी नाम की लड़की ने हनीट्रैप के जरिए सनी रिटोली को फंसाया था। लड़की ने कॉफी पीने के बहाने सनी को होटल में बुलाया था। इसके बाद सनी रिटोली के होटल पहुंचने के बाद शूटआउट की घटना को अंजाम दिया गया। सन्नी और उसके साथ जब मिलन होटल में खाना खा रहे थे तभी वहां आए चार बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि हमले में सन्नी रिठौली बच निकला। हमलावर उसे ही मारने के लिए आए थे।

जॉर्जिया में रची गई शूटआउट की साजिश

यह पूरी साजिश गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के गिरोह ने रची थी। हमलावर एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। कार में कुल पांच लोग थे, जिनमें चार शूटर और एक ड्राइवर शामिल था। सूत्रों के मुताबिक, सन्नी रिटोली की हत्या की साजिश विदेश से रची गई थी। बताया जा रहा है कि हिमांशु भाऊ के गिरोह का गैंगस्टर रवि राठी इस समय जॉर्जिया में है। सूत्रों का दावा है कि अमेरिका में हिमांशु भाऊ के पकड़े जाने के बाद गिरोह की कमान रवि राठी संभाल रहा है। इस मामले में सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट में भी रवि राठी का नाम बताया जा रहा है। हालांकि, इस पूरी साजिश और हमले में उसकी भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि इस हमले की योजना कहां और किस तरह तैयार की गई थी।

दोनों गैंग के बीच पुरानी है दुश्मनी

सन्नी रिटोली और हिमांशु भाऊ दोनों हरियाणा के रोहतक जिले के रिटौली गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से गैंगवार चल रही है। इस दुश्मनी में अब तक करीब 10 लोगों की हत्या होने की बात सामने आई है। वहीं, रवि राठी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गंगनौली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, हिमांशु भाऊ के विदेश में पकड़े जाने के बाद वह गिरोह की गतिविधियों को संभाल रहा है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article