बंगलुरु: महिला के साथ रेप और उसे प्रताड़ित करने के लिए 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार, वायरल कर दिया था वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2021, 05:08 PM IST

Bengaluru: एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और उससे दुष्कर्म करने के मामले में पांच अवैध बांग्लादेशियों को यहां गिरफ्तार किया गया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

बंगलुरु: महिला के साथ रेप और उसे प्रताड़ित करने के लिए 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार, वायरल कर दिया था वीडियो

नई दिल्ली: 5 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को बंगलुरु में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और उससे दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। बंगलुरु पुलिस ने बताया, 'एक वीडियो क्लिप के आधार पर एक महिला सहित पांच अपराधियों का तुरंत पता लगाया गया और बेंगलुरु सिटी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। क्लिप में लोगों के एक समूह द्वारा महिला का शारीरिक शोषण किया गया था और उसे प्रताड़ित किया गया था।'

फिलहाल पीड़िता पड़ोस के एक राज्य में है और पुलिस दल उसका पता लगाने के लिए रवाना हो गया है ताकि उसे जांच में शामिल किया जा सके। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी बांग्लादेश से ताल्लुक रखते हैं और आर्थिक लेन देन के विवाद पर इस घटना को अंजाम दिया गया।

एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, 'पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया था, उसे पीटा जा रहा था और उसके गुप्तांगों में कांच की बोतल डाल दी गई थी और यह सब केवल इसलिए दिखाई दे रहा था क्योंकि दरिंदों में से एक पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा था।' 

असम पुलिस ने जारी की थीं तस्वीरें

इससे पहले असम पुलिस ने इन पांचों अपराधियों की तस्वीरें जारी की थीं और उनकी गिरफ्तारी के लिए जनता से और जानकारी मांगी थी। साथ ही इन दोषियों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की गई थी। 4 फोटोज पोस्ट करते हुए असम पुलिस ने लिखा, 'ये तस्वीरें 5 दोषियों की हैं जो एक वायरल वीडियो में एक युवा लड़की को बेरहमी से प्रताड़ित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना का समय या स्थान स्पष्ट नहीं है। इस अपराध या अपराधियों के बारे में जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति कृपया हमसे संपर्क कर सकता है। उन्हें आकर्षक इनाम दिया जाएगा।' 
 

End of Article