NEET Answer Key 2022: जल्द जारी होगी नीट 2022 आंसर की, यहां देखें काउंसलिंग का शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 06:23 PM IST

NEET Answer Key 2022 Released Soon: इस बार नीट यूजी की परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी, इसके लिए करीब 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा देशभर के 469 शहरों और विदेश के 16 शहरों में आयोजित की गई थी। वहीं अब अभ्यर्थी आंसर की को लेकर सर्च कर रहे हैं, बता दें उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET Answer Key 2022: जल्द जारी होगी नीट 2022 आंसर की, यहां देखें काउंसलिंग का शेड्यूल

NEET Answer Key 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी वक्त नीट यूजी की उत्तर पुस्तिका जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, एनटीए कल यानी 7 अगस्त 2022 को नीट की आंसर की जारी करने वाला है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बार नीट यूजी की परीक्षा 17 जुलाई 2022 को  देशभर के 497 शहरों व विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रजिस्ट्रेशन के लिहाज से देखें तो यह राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी परीक्षा है।

ओएमआर रिस्पांस शीट

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी प्रोविजनल आंसर की के साथ ओएमआर रिस्पांस शीट भी जारी करेगा। यदि इसमें कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी यहां आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। ध्यान रहे रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाता है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET Answer Key 2022, ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET UG Answer Key 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना आईडी व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलो पर क्लिक कर आंसर की डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

कब जारी होंगे परिणाम

एनटीए ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, इस पर की गई आपत्तियों पर समीक्षा की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें, रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

टॉप मेडिकल कॉलेज में ले सकेंगे दाखिला

नीट यूजी 2022 की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी भारत के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बी.एस.सी व बी.वी.एस समेत अन्य मेडिकल कोर्स के लिए दाखिला ले सकेंगे। हालांकि इस बार मेडिकल कोर्सेज के लिए सरकारी विश्वविद्यालयों में सीटें कम हैं, ऐसे में पासिंग परसेंटेज कम देखने को मिल सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा।

End of Article