NEET 2022 Answer Key: जारी हो गई नीट यूजी परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 09:09 AM IST

NEET 2022 Answer Key: नीट आंसर की 2022 जारी हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से आंसर की चेक कर सकते हैं। साथ ही आपत्ति उठाने के लिए लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है।

NEET 2022 Answer Key: जारी हो गई नीट यूजी परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NEET 2022 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसीए एनटीए ने 31 अगस्त, 2022 को एनईईटी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले मेडिकल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से या बताए गए स्टेप को फॉलो करके आंसर की चेक कर सकते हैं।

नीट यूजी परीक्षा के लिए आंसर की लिंक बीते शाम को एक्टिव किया गया, साथ ही छात्रों को एक एसएमएस भी मिला जिसमें इस बात की जानकारी दी गई कि नीट आंसर की के साथ साथ नीट रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। यह भी बताया गया है कि यह प्रोविजनल आंसर की है यानी कुछ दिनों के अंतर पर फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

इस अनंतिम उत्तर कुंजी को देखने व डाउनलोड करने के लिए लॉग इन करने की आवश्यता होगी, ऐसे में मेडिकल उम्मीदवारों के पास एनईईटी प्रवेश पत्र या आवेदन संख्या होनी चाहिए। हालांकि उम्मीदवार आधिकारिक उत्तर कुंजी देखने के लिए यहां दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

How to check NEET 2022 Answer Key :-

  • National Testing Agency, NTA NEET UG official website neet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, 'नीट 2022 उत्तर कुंजी' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपकी NEET UG उत्तर कुंजी, प्रतिक्रियाएं आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगी।
  • उत्तरों को क्रॉस-चेक करने के लिए स्क्रॉल करें। आप चाहें तो ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं।
End of Article