UP Lekhpal Final Answer Key 2022: यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा की फाइनल आंसर की जल्द, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 02:06 PM IST

UPSSSC Lekhpal Mains Exam Final Answer Key 2022:उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) जल्द ही राजस्व लेखपाल परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद, मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार यूपीएसएसएससी लेखपाल की मेन्स परीक्षा 31 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।

UP Lekhpal Final Answer Key 2022: यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा की फाइनल आंसर की जल्द, ऐसे करें डाउनलोड

UPSSSC Lekhpal Mains Exam Final Answer Key 2022 Download Here: उत्तर प्रदेश के राजस्व लेखपाल मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल मेन्स परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएसएसएससी कल यानी 13 अगस्त को लेखपाल मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। ध्यान रहे फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है। आंसर की जारी होने के बाद UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इस भर्ती परीक्षा का माध्यम से उत्तर प्रदेश के लेखपाल के कुल 8 हजार 85 पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा। यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 47 हजार 667 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। परीक्षा का आयोजन ,अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, अलीगढ़, मेरठ आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में 501 केंद्रों पर किया गया था। आयोग ने हाल ही में प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति करने के लिए उम्मीदवारों को 7 अगस्त तक का समय दिया गया था। ऐसे में फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Lekhpal Mains Exam Final Answer Key 2022, यहां करें डाउनलोड

  • सबसे पहले  UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC Lekhpal Mains Exam 2022 Admit Card पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ध्यान रहे फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी सुधार के लिए ऑब्जेक्शन नहीं कर सकते हैं। इसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है। कयास लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक लेखपाल मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, क्योंकि परीक्षा में पहले ही काफी देरी हो चुकी है।

End of Article