CBSE 10th, 12th Result 2022: जानिए कब जारी होंगे सीबीएसई टर्म 2 के रिजल्ट और किन प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे चेक
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2022 Date, Sarkari Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 जुलाई के अंत तक जारी होने की उम्मीद की जा रही है। बोर्ड द्वारा पहले ही टर्म 1 के परिणाम की घोषणा हो चुकी है। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए टर्म 2 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यह ब्लॉह जरूर चेक करें।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2022 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) किसी भी समय कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित कर सकते हैं। एक बार जब सीबीएसई और सीआईएससीई टर्म 2 के परिणाम घोषित हो जाएंगे तब, छात्र cbseresults.nic.in और cisce.org पर जाकर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीद है कि CISCE कक्षा 10 के परिणाम इस सप्ताह घोषित होंगे वहीं यह कहा जा रहा है कि सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम जुलाई के अंत में जारी किए जाएंगे।
CBSE 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here
दोनों बोर्ड ने इस साल 2021-22 की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। पहले सत्र के परीक्षा परिणाम पहले ही आ चुके हैं और कक्षा 10वीं और 12वीं के सीबीएसई और सीआईएससीई उम्मीदवारों के लिए दूसरे सत्र के परीक्षा परिणाम का इंतजार है। सीबीएसई कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2022 की तारीख और समय को लेकर अधिकारियों ने क्या कहा है, मूल्यांकन मानदंड, टर्म 1 और टर्म 2 वेटेज, अंकों की गणना कैसे की जाती है, सीबीएसई रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड ऑप्शन और बहुत से लेटेस्ट अपडेट अपडेट यहां देखें। सीबीएसई परिणाम 2022 लाइव और नवीनतम अपडेट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in से भी चेक किए जा सकते हैं।
CBSE Result 2022: कंपार्टमेंट परीक्षा का भी होगा आयोजन
सीबीएसई जल्द ही टर्म 2 के रिजल्ट जारी करेगा। अंतिम परिणाम के बाद, सीबीएसई तारीखों की घोषणा करेगा और कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। कंपार्टमेंट श्रेणी में वे छात्र होंगे जो मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके।
CBSE Result 2022: रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी हैं ये लॉगिन क्रेडेंशियल
-बोर्ड परीक्षा रोल नंबर
-स्कूल कोड/नंबर
-जन्म तिथि DD/MM/YYYY इस प्रारूप में।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022: 51 दिनो के लिए आयोजित की गई CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 10 वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हुई और 24 मई को समाप्त हो गई थी। कुल मिलाकर सीबीएसई कक्षा 10 वीं की परीक्षा 29 दिनों के लिए आयोजित की गई थी। वहीं अगर सीबीएसई कक्षा 12वीं टर्म 2 की परीक्षा की बात करें तो यह 26 अप्रैल से शुरू हुई और 15 जून को समाप्त हुई थी। वहीं कुल मिलाकर कक्षा 12वीं की सीबीएसई परीक्षा 51 दिनों तक चली थी।
CBSE Result 2022: रिजल्ट के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा सीबीएसई
CBSE फाइनल रिजल्ट 2022 के बाद, CBSE कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के साथ साथ तारीखों की घोषणा भी करेगा। जो छात्र मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होते हैं उनको एक और मौका देना के लिए हर साल कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित की जाती है।
CBSE Term 2 Result 2022: कक्षा 10वीं की परीक्षा में 21,16,209 उम्मीदवार हुए थे शामिल
कुल स्कूल: 22,732
महिला उम्मीदवार: 8,94,993
पुरुष उम्मीदवार: 12,21,195
अन्य: 21
कुल: 21,16,209
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: कुल इतने विषयों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार छात्र बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि सीबीएसई की टर्म 2 परीक्षा 75 विषयों के लिए और कक्षा 12 की परीक्षा 114 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।
CBSE Result List of websites: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022 के लिए जो आधिकारिक वेबसाइट हैं उनके लिंक नीचे देखे जा सकते हैं।
-cbseresults.nic.in
-results.gov.in
-cbse.gov.in
-digilocker.gov.in
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: जल्द जारी होंगे सीबीएसई 2022 के परिणाम
CBSE जल्द ही साल 2022 के कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम (CBSE Class 10th and 12th Result 2022) जारी कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि कक्षा 10वीं के परिणाम 18 जुलाई, सोमवार को जारी हो सकते है, जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम 23 जुलाई को घोषित हो सकते हैं।
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: उमंग ऐप पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
-उमंग ऐप को अपने डिवाइस पर Google Play Store से या ios के ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
-होम पेज पर उपलब्ध टैब से सीबीएसई का चयन करें।
-कक्षा 10 या 12 के लिए सीबीएसई परिणाम टर्म 1 का चयन करें।
-दिए गए रिक्त स्थान में सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर, केंद्र संख्या और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
-अपना परिणाम चेक करें और डाउनलोड भी करें
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: कुल 35 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट इंतजार
सीबीएसई के कुल 35 लाख छात्र कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को समाप्त हुई थीं, जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 जून, 2022 को खत्म हुई हैं।
CBSE Class 10th Result 2022: देखें बीते पांच वर्षों का पास प्रतिशत
CBSE कक्षा 10वीं के लिए बीते वर्षों का पास प्रतिशत-
2021- 99.04%
2020- 91.46%
2019- 91.10%
2018- 86.7%
2017- 93.12%
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: SMS पर ऐसे चेक करे रिजल्ट
CBSE रिजल्ट 2022 को SMS के माध्यम से देखने के लिए सभी उम्मीदवारोे को cbse10 या cbse12 <रोल नंबर> टाइप करना होगा और इस मैसेज को 7738299899 नंबर पर भेजना होगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022 या सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2022 को उसी नंबर पर एक एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर छात्र CBSE रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं-
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं।
-फिर कक्षा 10वीं परिणाम लिंक या कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें।
-कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: यहां भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in और cbseresults.nic.in के अलावा छात्र उमंग ऐप, डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
CBSE class 10th and 12th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
छात्रों को बता दें कि एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम के टर्म 2 के परिणाम सभी छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
CBSE Class 10th Result 2022: बीते वर्ष दर्ज किया गया था ये पास प्रतिशत
बीते वर्ष साल 2021 में कुल पास प्रतिशत 99.04 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो बीते सभी सालों में दर्ज किया गया सबसे अधिक पास प्रतिशत है। वहीं अगर साल 2020 की बात करें तो में 91.46 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
CBSE Class 10th Result 2022: कक्षा 10वीं के 21 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस साल दो टर्म में आयोजित सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 21 लाख छात्रों ने भाग लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 18 जुलाई 2022 सोमवार तक जारी हो सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखें।
CBSE Class 12th Result 2022: जल्द जारी होंगे कक्षा 12वीं के परिणाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE कक्षा 12वीं के परिणाम 23 जुलाई 2022 तक जारी हो सकते हैं, हालांकि रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा फिलहाल जारी नहीं की गई है। उम्मीद यही है कि सीबीएसई जल्द ही रिजल्ट की डेट और समय जारी कर सकता है।
CBSE Class 10th Result 2022: कब जारी हो सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम 19 जुलाई 2022 को सोमवार तक जारी हो सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद CBSE कक्षा 10 वीं के टर्म 2 के परिणाम सभी छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
CBSE Result 2022 Date, Time: 20 जुलाई को आ सकता है 10वीं रिजल्ट
सीबीएसई रिजल्ट 2022, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई 10वीं का परिणाम 20 जुलाई, 2022 को आने की उम्मीद है, हालांकि बोर्ड के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक डेट या समय नहीं दिया गया है। आधिकारिक नोटिस जल्द ही cbse.gov.in पर रिलीज किए जाने की उम्मीद है।
CBSE 10th Result 2022: परीक्षा रिजल्ट का इंतजार
सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 अगले 3 से 4 दिनों के अंदर जारी किए जाने की उम्मीद है। परिणाम में देरी होने और 11वीं कक्षा में एडमिशन जारी होने के कारण, कई राज्य बोर्ड ने अपने रजिस्ट्रेशन और एडमिशन की अवधि बढ़ाई है। कर्नाटक पीयूसी फर्स्ट ईयर के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को भी बढ़ा दिया गया है, कई माता-पिता और छात्र अभी भी कक्षा 10 वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। कर्नाटक में पीयूसी फर्स्ट ईयर के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जुलाई, 2022 है।
CBSE Results 2022: कब तक जारी होगा कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम?
कहा जा रहा है कि अब जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। कुछ खबरों के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जुलाई महीने के अंत तक जारी हो सकते हैं।
CBSE Results 2022 Update: एसएमएस के जरिए कैसे देखें परिणाम?
स्टूडेंट सपना टर्म 2 का परिणाम मैसेज के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मैसेज ऐप खोलें उसके बाद सीबीएसई 10वीं या सीबीएसई 12वीं रोल नंबर टाइप करें। फिर इसे 7738299899 कर सेंड कर दें।
CBSE Results 2022: रिजल्ट देखते समय छात्र इस बात का रखें ध्यान
एग्जाम के वक्त से ही छात्र अपने परिणाम की चिंता करने लगते हैं। ऐसे में छात्रों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सिर्फ अच्छे मार्क्स लाना जीवन में उनका उद्देश्य नहीं होना चाहिए। अगर मार्क्स खराब भी आए तो हमेशा अच्छा सोचें और मेहनत करने पर ध्यान दें।
CBSE 2022 Results: कैसे करें सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम डाउनलोड?
Step 1: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
Step 2: वेबसाइट पर जाने के बाद सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट या सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022 पर क्लिक करें।
Step 3: अब रोल नंबर और जन्मदिन समेत पूछे गए लॉगइन क्रैडेंशियल्स डालें।
Step 4: सबमिट करने के बाद आपका स्कोर कार्ड आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live Updates: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान में निकली नौकरी
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान में 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के तहत 6000 से ज्यादा पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2022 तय की गई है।
CBSE 2022 Results: कब तक जारी होंगे परिणाम?
कहा जा रहा था कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर आज कोई बड़ा अपडेट आ सकता है। लेकिन इससे जुड़ा कोई अपडेट अब तक सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि कक्षा 12वीं के परिणाम 24 जुलाई के बाद जारी किए जा सकते हैं।
CBSE 2022 Results: क्या परिणाम आने में होगी और देरी
कहा जा रहा है कि NEET, CUET और JEE Main की परीक्षा की वजह से सीबीएसई ने अब तक 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी नहीं किए हैं। ऐसे में जुलाई के अंत तक यह परिणाम जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
CBSE Results 2022: क्या 20 जुलाई तक आएगा रिजल्ट?
उम्मीद है कि 20 जुलाई तक सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल यह भी कहा जा रहा है कि सीबीएसई 12वीं का परिणाम 30 जुलाई तक आ सकता है।
CBSE Results Term 2: कब आएगा टर्म 2 का परिणाम
सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट 2022 फाइनल रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का कंबाइंड मार्कशीट जारी करेगा।
CBSE 2022 Results: क्या है यूजीसी का नया अपडेट?
यूजीसी के नए अपडेट के अनुसार, इस कमीशन ने सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से यह अनुरोध किया है कि अंडर ग्रैजुएट ऐडमिशंस की प्रक्रिया सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2022 आने के बाद ही पूरी की जाए। जब तक सीबीएसई के परिणाम नहीं आ जाते तब तक यूजीसी ने सभी इंस्टिट्यूट को इंतजार करने के लिए कहा है।
CBSE 2022 Results 2022: क्या है पासिंग क्राइटेरिया
कक्षा दसवीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को पांचों सब्जेक्ट में न्यूनतम 33 अंक लाने होंगे। वहीं, बारहवीं के छात्रों के लिए पासिंग क्राइटेरिया इंटर्नल्स में 33% और एक्सटर्नल या थ्योरी एग्जाम में भी 33% है।
CBSE 2022 Results: क्या आज आएंगे सीबीएसई 2022 परिणाम?
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कहा जा रहा था कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी कर सकता है। फिलहाल इसको लेकर बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
CBSE Results 2022: क्या NEET के बाद आएगा सीबीएसई का परिणाम?
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सीबीएसई के परिणाम NEET 2022 परीक्षा के बाद जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
CBSE Results 2022: सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद
सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम इस महीने जारी हो सकता है। छात्र cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। उम्मीद है कि सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम 20 जुलाई के बाद जारी किया जाएगा।
CBSE Board 2022 Results: सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम कब?
कहा जा रहा है कि अब जल्द ही सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी करने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम जुलाई के आखिरी हफ्ते तक जारी कर सकता है।
CBSE Board Result 2022 - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
CBSE Board Result 2022 - शाम तक आएगा रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज शाम तक 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हालांकि अभी इस पर बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
CBSE Board Result 2022 - साइट क्रैश होने पर क्या करें
रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होने पर या इंटरनेट की सुविधा ना होने पर छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं, अब CBSE 10 या CBSE 12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें। टेक्स्ट के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
CBSE Results 2022 - इस बीच आयोजित की गई थी परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा इस बार 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक निर्धारित थी। हालांकि अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है, बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटcbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
CBSE Board Result 2022 - यहां मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजनल मार्कशीट स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां अपने संबंधित स्कूल की मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल या विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी स्कोर कार्ड से से दाखिला ले सकेंगे।
CBSE Board Result 2022 - परीक्षा व रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी
बता दें बीते सप्ताह सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया था, इसे गंगा, यमुना और सरस्वती तीन खंडों में विभाजित किया गया था। गंगा में स्कूल सेक्शन को रखा गया था, यहां आप परीक्षा व रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
CBSE Board Result 2022 - पास होने के लिए न्यूनतम मार्क्स
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में वन कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर आपको निराश होने की आश्यकता नहीं हैं बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है
CBSE Board Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022
सीबीएसई बोर् के रिजल्ट में देरी होने के कारण, 10वीं 12वीं के छात्र लगातार सोशल मीडिया पर अपने रिजल्ट को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि शाम तक रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
CBSE Board Result 2022 - तुरंत होगा लिंक एक्टिव
बता दें सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट को एक्टिव कर दिया जाता है। छात्र यहां अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
CBSE Result 2022 - प्रत्येक हॉल में सीसीटीवी कैमरे
इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। परीक्षा सेंटर्स छात्रों को बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जा रही थी तथा परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक के साथ प्रत्ये हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
CBSE Board Result 2022 - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
parikshasangam.cbse.gov.in
indiaresults.com
CBSE Result 2022 - एसएमएस के माध्यम से चेक करें रिजल्ट
इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं, यहां CBSE 10 या CBSE 12 टाइप कर स्पेश दें और 5676750 पर भेज दें। टेक्स्ट के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
CBSE Board Result 2022 Live - ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद, चेक करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
CBSE Board Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द
सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
CBSE Result 2022 Live - थ्योरी व प्रैक्टिकल में पास होना अनिवार्य
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों में पास होना अनिवार्य है। तथा यहां पास होने के लिए प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। ध्यान रहे दो से अधिक विषयो में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
CBSE Board 10th Result 2022 - टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी
बता दें बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 10वीं 12वीं के फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। बीते साल बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की थी, लेकिन इस बार केंद्र सरकार के आदेश के बाद बोर्ड ने ऑफलाइन मोड पर परीक्षा आयोजित की थी। इसलिए टॉपर्स की लिस्ट जारी की जाएगी।
CBSE 10th 12th Result 2022 - लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 21 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जबकि 12वीं कक्षा के करीब 14 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। ऐसे में सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी बोते ही आपको सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर सूचिता किया जाएगा।
CBSE Board 10th Result 2022 - बोर्ड की बैठक
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। शिक्षा मंत्री ने आज सीबीएसई बोर्ड की बैठक बुलाई है। बैठक खत्म होने के तुरंत बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत रिजल्ट जारी कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट से संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएहा।
CBSE Board Result 2022 - मिलते हैं सीजीपीए
बता दें सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड्स दिए जाते हैं। वहीं यहां परसेंटेज के बजाए सीजीपीए दिया जाता है, सीजीपीए का परसेंटेज निकालने के लिए 9.8 से गुणा कर दें आपके स्क्रीन पर परसेंटेज आ जाएगा।
CBSE 10th result 2022 - दो टर्म में आयोजित की गई थी परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें इस बार कोरोना वायरस के चलते सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की गई थी। फर्स्ट टर्म का रिजल्ट मार्च में जारी हो चुका है।
CBSE Board Result 2022 Live - एसएमएस के माध्यम से चेक करें रिजल्ट
इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए अपेन फोन बॉक्स पर जाकर CBSE 10 या CBSE 12 टाइप कर स्पेश दें और 5676750 पर भेज दें रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
CBSE Board Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। कयास लगाया जा रहा है कि आज यानी 15 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
CBSE Board Result 2022 - यहां देखें रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
CBSE Board Result 2022 - खत्म होने वाला है रिजल्ट का इंतजार
इस बार सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक निर्धारित थी। इसके लिए कुल 35 लाख छात्रों ने अपना आवेदन किया था, जिसमें कक्षा 10वीं के 21 लाख छात्र और 12वीं के 14 लाख छात्र शामिल थे। ऐसे में सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
CBSE Board Result 2022 - रीचेकिंग का विकल्प
रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपको लगता है कि किसी विषय में आपकी अपेक्षा से कम मार्क्स आए हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, ऐसे छात्रों के लिए रीचिकिंग का विकल्प मौजूद है, लेकिन ध्यान रहे इसके लिए अभ्यर्थियों को विषयवार परीक्षा का भगुतान करना होता है। साथ ही कम मार्क्स आने पर स्वीकार करना होता है।
CBSE Board 10th Result 2022 - पहले कक्षा 10वी का रिजल्ट
पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है। ऐसे में इसी क्रम में बोर्ड इस बार भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
CBSE Board 10th Result - ऐसे करें चेक
सीबीएसी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर जाकर CBSE 10th Result 2022 / CBSE 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज खुल जाएगा।
यहां अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
CBSE Board Result 2022 - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र अपने स्कूल से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच यदि कोई छात्र किसी दूसरे स्कूल या विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहता है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
CBSE Board Result 2022 - पास होने के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि दो से अधिक विषयो में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
CBSE Result 2022 - इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए आधिकारिक लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
parikshasangam.cbse.gov.in
indiaresults.com
CBSE Board Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
सीबीसीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 15 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
CBSE 10th, 12th result 2022: कितनी तरह से देख सकेंगे रिजल्ट
-
आधिकारिक वेबसाइट से
-
SMS से करें चेक।
-
IVRS प्रोसेस की मदद सेय़
-
DigiLocker ऐप और वेबसाइट की मदद से।
-
Google Search Engine पर डायरेक्ट सर्च से।
-
SMS ऑर्गनाइजर ऐप।
CBSE 12th result 2022 - 2019 के 12वीं टॉपर
|
रैंक |
टॉपर का नाम |
हासिल किए अंक |
|
1 |
हर्षिका शुक्ला |
499 |
|
1 |
कृष्णा अरोड़ा |
499 |
CBSE 10th result 2022 date 2022: जल्द घोषित होगी डेट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2022 और क्लास 12 का रिजल्ट 2022 की डेट जल्द ही घोषित करेगा। छात्र सीबीएसई का परिणाम कब आएगा 2022 पूछ रहे हैं। वे इस ब्लॉग पर सीबीएसई परिणाम के ताजा अपडेट यहां हासिल कर सकते हैं।
CBSE Class 10th result 2022 via IVRS: आईवीआरएस से चेक करें रिजल्ट
|
कवर किया एरिया |
टेलीफोन नंबर |
|
दिल्ली के छात्रों के लिए |
24300699 |
|
देश के अन्य हिस्सों के लिए |
011 – 24300699 |
CBSE 10th result 2022 expected date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की अपेक्षित डेट
सीबीएसई जुलाई के अंत तक सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 2 के परिणाम घोषित करने की संभावना है। सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 cbseresults.nic.in 2022 पर जारी किया जाएगा। छात्रों को कक्षा 10 सीबीएसई परिणाम 2022 तक पहुंचने के लिए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करना होगा।
CBSE 10th Result 2022: 10वीं रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी होगी जारी
बोर्ड सीबीएसई 10 वीं के टॉपर्स 2022 को सीबीएसई टर्म 2 परिणाम 2022 के साथ जारी करेगा। उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सीबीएसई 10 वीं टॉपर 2022 कहा जाएगा। सीबीएसई कक्षा 10 के टॉपर्स 2022 की सूची में टॉपर का नाम, रैंक और प्राप्त अंक जैसे विवरण शामिल होंगे। शिरिजा छाबड़ा और पी. हरिनी ने 2020 में 500 में से 499 अंक हासिल करके कक्षा 10 के लिए सीबीएसई टॉपर के रूप में नाम दर्ज किया था।
CBSE 10th result 2022 in Hindi: साल 2021 की परफॉरमेंस
|
क्षेत्र |
पास प्रतिशत |
|
तिरुवनंतपुरम् |
99.99 प्रतिशत |
|
बेंगलुरु |
99.96 फीसदी |
|
चेन्नई |
99.94 प्रतिशत |
|
पुणे |
99.92 फीसदी |
|
अजमेर |
99.88 प्रतिशत |
CBSE 12th result 2022 via SMS: एसएमएस पर कैसे चेक करें रिजल्ट
एक एसएमएस टाइप करके लिखें: cbse12<स्पेस>roll number<स्पेस>date of birth<स्पेस>school number<स्पेस>centre number.
अब इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें।
अब छात्रों को सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट टर्म 2 से संबंधित जानकारी उसी मोबाइल नंबर पर मिलेगी जिससे मैसेज भेजा गया है।
CBSE result 2022 official websites: सीबीएसई रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट
- cbseresults.nic.in
- cbse.gov.in
- results.nic.in.
CBSE Result 2022 10th, 12th Class: रिजल्ट के कुछ दिन बाद स्कूलों को मिलेगी मार्कशीट
शुरुआत में, बोर्ड एक प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में सीबीएसई परीक्षा परिणाम 2022 प्रदान करता है जिसे छात्रों की ओर से ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है। कुछ दिनों के बाद, मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों को भेज दी जाती है। छात्र इसे अपने स्कूल प्राधिकरण से प्राप्त कर सकते हैं।
CBSE 10th Result 2022: रिजल्ट डेट पर ऑफिशियल अपडेट का इंतजार
बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 भारत पर कोई आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की है। कक्षा 12वीं सीबीएसई रिजल्ट 2022 की तारीख भी जुलाई 2022 में बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी। टर्म 2 के लिए बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।
CBSE Board Result 2022 Date: अभी तक कोई घोषणा नहीं
बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 की डेट और समय की पुष्टि के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। छात्रों को सभी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बने रहने का सुझाव दिया जाता है।
CBSE Class 10 Exam Result 2022: जरूरी क्रेडेंशियल
एक छात्र के यहां दिए गए विवरण cbse.nic.in रिजल्ट 2022 कक्षा 10वीं ऑनलाइन को चेक करने के लिए जरूरी हैं:
रोल नंबर
जन्म तिथि
स्कूल नंबर
CBSE Result 2022: छात्रों की सीबीएसई से अपील
CBSE Class 10th, 12th Result 2022: जारी की जाएगी मार्कशीट
शुरुआत में, बोर्ड की ओर से एक प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में सीबीएसई परीक्षा रिजल्ट 2022 दिया जाता है जिसे छात्रों की ओर से ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है। इसके कुछ ही दिनों के बाद, मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों को भेजी जाती है। छात्र इसे अपने स्कूल प्राधिकरण से हासिल कर सकते हैं।
CBSE 10 and 12th results Live - यहां से देखें टर्म 2 परिणााम
एक बार सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12वीं टर्म 2 परिणाम, 2022 जारी होने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10 वीं के परिणाम टर्म 2 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम की तारीख अगले दिन घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि नए पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in से भी रिजल्ट देखा जा सकेगा।
Sarkari Result Live - तारीख और समय की पुष्टि जल्द
सीबीएसई परिणाम 2022 की तारीख और समय की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है, हालांकि, सीबीएसई पीआरओ रमा शर्मा ने पहले हमें सूचित किया था कि परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। फिलहाल अभी तक की जानकारी के अनुसार, सीबीएसई रिजल्ट को ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा।
CBSE results Live - ऑनलाइन ही आएगा रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 2 परिणाम 2022 घोषित करेगा। बता दें, इन रिजल्ट्स को parikshasangam.cbse.gov.in से देखा जा सकेगा। हालांकि टर्म 2 परिणाम को cbseresults.nic.in से भी देखा जा सकेगा, लेकिन परीक्षा संगम हाल ही में जारी की गई वेबसाइट है।
CBSE 10 and 12th results Live - पास होने का मानक समझें
छात्र 6 विषयों के लिए उपस्थित हुए है और 1 विषय को पास नहीं कर पाते हैं, लेकिन शेष 5 में उसके पास 33% है, तो छात्र को परीक्षा उत्तीर्ण माना जाएगा। बता दें, सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12वीं टर्म 2 परिणाम, 2022 जल्द ही जारी हो जाएंगे, मूल्यांकन कार्य भी पूरा हो चुक है।
CBSE results Live - देखें पासिंग पर्सेंटेज
सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तीर्ण मानदंड 33% है। छात्रों को 5 विषयों में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। बता दें, आप रिजल्ट के लिए cbseacademic.nic.in के साथ साथ cbseresults.nic.in पर भी नजर रख सकते हैं।
cbseacademic.nic.in - जानें 10वीं का रिजल्ट आएगा पहले?
इस साल सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 12,21,195 पुरुष उम्मीदवारों और 8,94,993 महिला उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इस परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है ऐसे में तैयार रहें, और इस पेज को विजिट करते रहें ताकि आप संबंधित हर जानकारी पा सके।
CBSE results Live - 10वीं के 21 लाख छात्रों का आना है रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 10 के लिए कुल 21 लाख छात्र उपस्थित हुए और सीबीएसई 12 वीं परीक्षा 2022 के लिए 14 लाख छात्र उपस्थित हुए। इस तरह से कुल मिलाकर 35 लाख के आसपास छात्रों केा अपने फाइनल रिजल्ट का इंतजार है। बता दें, अभी तक बोर्ड ने किसी तरह की जानकार नहीं दी है कि रिजल्ट कब तक जारी होगा।
CBSE 10 and 12th results Live -35 लाख छात्रों का आना है रिजल्ट
इस साल, 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित हुई सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 में लगभग 35 लाख छात्र उपस्थित हुए थे, यही कारण है बड़ी संख्या में छात्र रिजल्ट की मांग कर रहे हैं और इंंटरनेट पर लगातार परीक्षा परिणाम की तारीख की खोज कर रहे हैं।
CBSE class 10 and 12th results Live - छात्रों कर रहे ज्यादा स्कोर की मांग
छात्रों का यह भी दावा है कि महामारी के प्रकोप को देखते हुए, स्कोर किया जाना चाहिए, बता दें, छात्रों का मानना है कि स्कूल ऑफलाइन न होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी और इसी वजह से वे नंबर बांटने को लेकर स्पष्टीकरण चाहते हैं।
Cbse Result Live - जल्द आने वाली है रिजल्ट डेट
एक बार जारी होने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम टर्म 2 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम की तारीख अगले कुछ दिनों में घोषित होने की उम्मीद है।
cbseresults.nic.in - अधिकारी ने बताया कब आएगा रिजल्ट
सीबीएसई परिणाम 2022 की तारीख और समय की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है, हालांकि, डीएनए के मुताबिक, सीबीएसई पीआरओ रमा शर्मा ने सूचित किया था कि परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। बता दें, इन परिणामों को cbseresults.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
CBSE results Live - पहले आएंगे 10वीं के परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 2 परिणाम 2022 घोषित करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों कक्षा के परिणाम अलग अलग दिनों पर जारी किए जा सकते हैं, पहले 10वीं के परिणाम जारी होने की संभावना है जबकि 12वीं के परिणाम बाद में जारी होंगे।
CBSE Results official website: नहीं मिल रहा रिस्पॉन्स
सीबीएसई परिणाम 2022 को लेकर फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट - cberesults.nic.in पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ध्यान दें कि परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया है। संभवतः मेंटिनेंस के लिए वेबसाइट बाधित हुई है। बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई 10वीं या 12वीं के नतीजे घोषित नहीं किए हैं।
UG admissions after CBSE 12th Results: यूजीसी के सीबीएसई रिजल्ट को लेकर निर्देश
यूजीसी के अपडेट के अनुसार, आयोग ने शैक्षणिक संस्थानों को सीबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 घोषित होने के बाद ही अपने यूजी प्रवेश कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए कहा है। हालांकि सीबीएसई परिणाम 2022 की डेट को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है, यूजीसी ने सभी संस्थानों को परिणाम घोषित होने तक इंतजार करने को कहा है।
CBSE Result 2022: क्या है पासिंग क्राइटीरिया?
कक्षा 10 के लिए सीबीएसई रिजल्ट पासिंग मानदंड 5 विषयों में कुल 33 प्रतिशत है और हर विषय में कम से कम 33 फीसदी है। साथ ही, 33 प्रतिशत की गणना इंटरनल और बाहरी संयुक्त अंकों के आधार पर की जाएगी। कक्षा 12 के लिए, इंटर्नल में 33 प्रतिशत के साथ-साथ बाहरी या थ्योरी परीक्षा में पासिंग मानदंड 33 फीसदी है।

