बॉलीवुड में होगी गब्बर की एंट्री! क्रिकेटर शिखर धवन सिल्वर स्क्रीन पर जल्द करेंगे अपना डेब्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 12:18 PM IST

Shikhar Dhawan Bollywood Debut: जाने-माने क्रिकेटर शिखर धवन जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। खबरों के अनुसार, शिखर धवन ने अपनी आगामी प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग पूरी कर ली है। 

बॉलीवुड में होगी गब्बर की एंट्री! क्रिकेटर शिखर धवन सिल्वर स्क्रीन पर जल्द करेंगे अपना डेब्यू
Photo Credit: Instagram

Shikhar Dhawan To Mark His Bollywood Debut: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बैट्समैन शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट से हटकर अब वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं (Shikhar Dhawan Acting Debut)। हाल ही में यह खबर आई है कि अब बल्लेबाज जल्द ही अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। एक बड़े मेनस्ट्रीम फिल्म में शिखर धवन को बतौर एक्टर देखा जाएगा। पिंकविला की एक खबर के अनुसार, शिखर धवन ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग पूरी कर ली है (Shikhar Dhawan Bollywood Film)। फिलहाल उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम सामने नहीं आया है (Shikhar Dhawan Bollywood Debut)। 

एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि 'शिखर एक्टर्स की बहुत इज्जत करते हैं, और जब उन्हें इस फिल्म के लिए ऑफर मिला था तब वह बहुत खुश थे। मेकर्स को लगता है कि फिल्म के करैक्टर के लिए शिखर धवन बेस्ट हैं। इसीलिए मेकर्स ने कुछ महीने पहले शिखर धवन को अप्रोच किया था।' इसके आगे सूत्र ने यह बताया कि इस फिल्म में शिखर धवन का किरदार अहम होने वाला है। वह किसी कैमियो रोल में नहीं बल्कि मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उम्मीद है कि शिखर धवन की यह फिल्म इस साल रिलीज होगी। 

पिछले साल अक्टूबर के महीने में शिखर धवन को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म राम सेतु (Akshay Kumar's Film Ram Setu) के सेट पर देखा गया था। कयास लगाया जा रहा था कि शिखर धवन अक्षय कुमार की फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन सूत्रों ने यह जानकारी दी थी कि अक्षय कुमार शिखर धवन के अच्छे दोस्त हैं इसलिए वह उनसे सिर्फ मिलने गए थे। इसके साथ शिखर धवन बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ भी एक खास रिश्ता रखते हैं। शिखर धवन ने रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 83 (Ranveer Singh's Film 83) के लिए भी शुभकामनाएं दी थीं। 

End of Article