आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हुए बेबीमून पर रवाना? सामने आ चुकी है एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 03:19 PM IST

Alia Bhatt and Ranbir kapoor jet off for babymoon?: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि कपल साथ में बेबीमून पर रवाना हो गए हैं!

Alia Bhatt and Ranbir kapoor babymoon?: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन में बिजी हैं। अब 'ब्रह्मास्त्र' सॉन्ग के प्रिव्यू लॉन्च के ठीक एक दिन बाद कपल एक बार फिर साथ नजर आया। दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में बेबीमून पर रवाना हो गए हैं! वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बेबीमून?' अन्य ने लिखा- 'क्या वो बेबीमून पर जा रहे हैं?' आलिया भट्ट अभी 4 महीने की गर्भवती है और कपल दिसंबर में बच्चे के आने की उम्मीद कर रहा हैं। जी हां, इसी साल के अंत तक आलिया के घर नन्हा मेहमान आ जाएगा। आलिया अभी से उसकी पूरी देखभाल कर रही है और अपने नवजात शिशु के आगमन के लिए बहुत उत्साहित हैं। 

End of Article