Ranveer Singh Video: भीड़ में रणवीर सिंह को लगा थप्पड़? गाल पर रखा हाथ, वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 04:54 PM IST

Ranveer Singh Video: रणवीर सिंह हाल ही में साउथ के एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए। अवॉर्ड सेरेमनी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि रणवीर को किसी फैन का हिट लग गया है।

Ranveer Singh new video. रणवीर सिंह हाल ही एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए। इस अवॉर्ड फंक्शन के रेड कार्पेट से रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह अपने फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवा रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह को चेहरे पर किसी फैन का हिट भी लगा। ये सब इतनी जल्दी हुआ कि एक्टर को संभलने का मौका नहीं मिला। रणवीर अपने गाल पर हाथ रखकर खड़े हो गए। हालांकि, रणवीर सिंह नॉर्मल रहे और बिल्कुल भी गुस्सा नहीं किया। वहीं, कुछ यंग फैंस को रणवीर सिंह बचाते भी नजर आए। अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर सिंह ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पॉपुलर डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं' तेलुगु में बोला। इसके अलावा श्रीवल्ली गाने का हुक स्टेप भी किया। रणवीर सिंह का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अल्लू अर्जुन से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Article