Ikkis Box Office Collection Day 1 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की लीड रोल वाली फिल्म इक्कीस (Ikkis) आज यानी 1 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही धमाल मचा रखा था। फिल्म इक्कीस को लेकर हर तरफ बात हो रही थी। अब फिल्म इक्कीस रिलीज होने के बाद अपनी कमाई को लेकर खबरों में है। फिल्म इक्कीस पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करने वाली है, इसको लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म इक्कीस का ओपनिंग डे का कलेक्शन कितने करोड़ रुपये का रहेगा।
ये भी पढ़ें:Dhurandhar की कमाई खाने आ रही है Ikkis
पहले दिन इतनी कमाई करेगी 'इक्कीस'
जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस एक बार फिर से खबरों में आ गई है, इसकी वजह है मूवी की कमाई। फिल्म इक्कीस पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करने वाली है इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आनी शुरू हो गई है। खबरों के मुताबिक जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 से 3 करोड़ रुपये कमाने वाली है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े उम्मीद से काफी कम नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस की कमाई के असल आंकड़े सामने आने बाकी है, ये अनुमानित आंकड़े हैं।
धर्मेंद्र की लास्ट फिल्म
श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) के निर्देशन में बनी फिल्म इक्कीस में जयदीप अहलावत के साथ अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया (Simar Bhatia), सिकंदर खेर (Sikandar Kher) और धर्मेंद्र (Dharmendra) अहम रोल में है। फिल्म इक्कीस बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र की लास्ट मूवी है। धर्मेंद्र का साल 2025 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। फिल्म इक्कीस की ओपनिंग डे की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
