Khatron Ke Khiladi 12: एक दूसरे से बात नहीं करते थे शिवांगी जोशी- जन्नत जुबैर रहमानी, ऐसे दूर हुई गलतफहमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 04:02 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 Shivangi Joshi and Jannat Zubair Rehmani: टीवी सीरियल खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर रहमानी के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। लेकिन, एक वक्त दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे।

Khatron Ke Khiladi 12: एक दूसरे से बात नहीं करते थे शिवांगी जोशी- जन्नत जुबैर रहमानी, ऐसे दूर हुई गलतफहमी

Khatron Ke Khiladi 12: रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। शो में शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर रहमानी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। दोनों ही शो में खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच लंबे वक्त से कोल्ड वॉर चल रहा था। अब दोनों ने दुश्मनी भुलाते हुए एक बार फिर हाथ मिला लिया है। 

जन्नत जुबैर रहमानी (Jannat Zubair Rehmani) से अपनी दुश्मनी के बारे में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने कहा , 'एक वक्त ऐसा था जब मैं जन्नत जुबैर रहमानी से बात नहीं किया करती थी। हम दोनों को ही एक दूसरे से नाराज होने की वजह नहीं पता थी। ये सच है कि हम दोनों के बीच बातचीत बिल्कुल भी नहीं थी। हम दोनों के बीच ही कुछ गलतफहमियां थी, जिसे दूर कर लिया गया है। मुझे कुछ वक्त बाद एहसास हुआ की जन्नत एक अच्छी लड़की है। अब हम दोनों के बीच दोस्ती है और लोग हमें सीता और गीता के नाम से बुलाते हैं।'

वक्त के साथ दोस्ती हो गई पक्की
शिवांगी जोशी आगे कहती हैं, 'वक्त बीतने के साथ-साथ मेरी और जन्नत की दोस्ती भी पक्की हो चुकी है।' आपको बता दें कि शिवांगी जोशी खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से बाहर हो चुकीं हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ले सकती हैं। शिवांगी जोशी ने शो से बाहर आने पर कहा कि 'मेरे लिए खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की जर्नी मेरे लिए काफी दिलचस्प थी। मेरे लिए हर एक स्टंट बेहद डरावना था। अब मैं शो के एपिसोड देख रही हूं मुझे डर लग रहा है।' 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में इस बार निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, अनेरी वजानी, राजीव अदातिया, कनिका मान, रुबीना दिलैक, एरिका पैकर्ड, सृष्टि झा, फैसल मलिक बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इसके अलावा काजल पिसल शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन सकती हैं।

End of Article