कृष्ण अभिषेक को पिता बनते देखना चाहते थे सलमान खान, बताया- 'भाईजान को दी थी सबसे पहले गुड न्यूज'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 10:49 AM IST

Krushna Abhishek on Salman Khan: कृष्णा अभिषेक साल 2017 में जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने थे। अब कृष्णा अभिषेक ने बताया कि उनका एक बेटा उनके पिता की तरह लगता है। जानिए क्या कहा कृष्णा ने...

कृष्ण अभिषेक को पिता बनते देखना चाहते थे सलमान खान, बताया- 'भाईजान को दी थी सबसे पहले गुड न्यूज'

मुंबई. द कपिल शर्मा शो में सपना का करिदरा निभाने वाले एक्टर कृष्णा अभिषेक और उनकी वाइफ कश्मीरा शाह साल 2017 में सरोगेसी के जरिए ट्विन्स बच्चों के पेरेंट्स बने थे। कृष्णा अभिषेक ने बताया कि सलमान खान चाहते थे कि वह पिता बने। यही नहीं, कृष्णा ने बेटों के जन्म के बाद सबसे पहले सलमान खान को ही ये गुड न्यूज दी थी।    

मनीष पॉल के पोडकास्ट में कृष्णा अभिषेक ने बताया कि उनके एक बेटे की शक्ल उनके पिता से काफी हद तक मिलती है। बकौल कृष्णा, 'मेरे पिता भगवान कृष्ण के बहुत बड़े भक्त थे। वह जन्माष्टमी के दिन पैदा हुए और जन्माष्टमी के दिन ही उनका निधन हो गया था। उन्हें कैंसर था। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मेरे बच्चे के रूप में पुनर्जन्म लेंगे। जब उन्हें पता लगा कि उन्हें कुछ होने वाला है तो उन्होंने मुझसे कहा कि चिंता मत करो, मैं तुम्हारे बेटे के तौर पर जल्द ही वापस लौटूंगा।'

Krushna Abhishek's twin baby boys are obsessed with Ranveer Singh, here's  proof - Times of India

सच साबित हुई पिता की बात
कृष्णा आगे कहते हैं, 'मेरी पिता की तेरहवीं के दिन हमारे बच्चे गर्भ में आए थे। उनकी बात अब सच साबित होती नजर आ रही है। लोग कहते हैं कि ये एक झूठ होता है कि आप अपने बेटों में अपने पेरेंट्स की छवि देखते हैं। आप अपने पेट्स में पेरेंट्स की छवि देखते हैं। ये सच्चाई है झूठ नहीं है। मेरा एक बेटा उनकी तरह है और बिल्कुल उनकी तरह दिखता भी है।'    

Kashmera Shah on opting for surrogacy: I think my kids didn't want me to go  through the trouble of nine months - Hindustan Times

सलमान खान ने किया था फोन
कृष्णा अभिषेक ने आगे बताया कि सलमान खान उनके बच्चों को काफी प्यार करते थे। बकौल कृष्णा 'मैं सलमान खान को बहुत पसंद करता हूं। उनका दिल बहुत साफ है। वह चाहते थे कि मेरे बच्चे हो।'

बकौल एक्टर, ' सलमान मुझसे कहते थे कृष्णा तुम्हें अब पिता बन जाना चाहिए। जब मेरे बच्चे हुए थे, तो सबसे पहले मैंने उन्हें ही बताया था।' आपको बता दें कि कृष्णा और कश्मीरा के बच्चे जल्द ही पांच साल के होने वाले हैं।

End of Article