Rakhi Sawant Wants To Become A Mother: जब से आलिया भट्ट के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई है तब से अदाकारा के परिवार वालों और फैंस के साथ राखी सावंत भी खुशियां मना रही हैं। हाल ही में राखी सावंत को सपनों के शहर मुंबई में स्पॉट किया गया जहां उन्होंने आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर बात की। आलिया भट्ट के प्रेग्नेंट होने की खबर पर बात करते हुए राखी सावंत ने यह कहा कि वह भी मां बनना चाहती हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगर शादी से पहले भी वह मां बन जाएंगी तो चिंता की कोई बात नहीं है। पपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा 'मैं कब प्रेग्नेंट होऊंगी?'
इसके बाद राखी सावंत ने कहा कि 'मेरी जिंदगी में कब खुशखबरी आएगी? शादी से पहले भी आए तो चिंता की कोई बात नहीं है... जैसे ही खुशखबरी आएगी मैं दूसरे दिन शादी कर लूंगी। ऐसा होता है ना आजकल। बहुत लोग ऐसा करते हैं। लेकिन वह गुनाह है, खुदा के खिलाफ है बाप रे, नहीं बाबा। मेरी कोख से मसीहा का जन्म होगा।' इसके बाद राखी सावंत को राखी मां के अवतार में देखा गया। वह सभी फोटोग्राफर्स के सामने राखी मां बनकर सबको आशीर्वाद देने लगीं। इसी बीच उन्होंने अपने कई सारे फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई।
फैंस के साथ फोटो खिंचवाने के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका बॉयफ्रेंड आदिल उनका वेट कर रहा है। राखी सावंत इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ रह रही हैं। ई टाइम्स टीवी से बात करते हुए उन्होंने यह कहा था कि 'हां, आदिल और मैं साथ साथ हैं और एक साथ रहते हैं। आदिल अब जल्द ही मुंबई आ सकता है। दुबई ट्रिप से वापस आने के बाद हम दोनों एक साथ रहने लग गए।' इसके बाद उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए यह कहा कि 'आदिल का कार बिजनेस है जो वह मुंबई में एक्सटेंड करने की सोच रहा है।' अपने एक्स हसबैंड रितेश से अलग होने के बाद राखी सावंत को आदिल से प्यार हो गया था।

