टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Promo: 'बाप पर मत जाना', मनोज तिवारी की बेटी रीती को सलमान खान ने क्यों दी वॉर्निंग? देखें वीडियो

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान के शो बिग बॉस 20 का प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो के कंफर्म कंटेस्टेंट के साथ सलमान खान की मस्ती दिखाई गई है। ये कंटेस्टेंट मनोज तिवारी की बेटी रीति हैं।

Image

bigg boss 20 (Photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Promo: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) धमाका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सलमान खान (Salman Khan) अपने स्वैग के साथ इस शो के नए सीजन की शुरुआत करेंगे। सोशल मीडिया पर शो की प्रीमियर नाइट से जुड़े प्रोमो आने शुरू हो गए हैं, जिससे कंफर्म कंटेस्टेंट का हिंट भी मिल गया है। बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) की एंट्री पक्की हो गई है। रीति की एंट्री का वीडियो सामने आ गया है, जिसमें मनोज तिवारी अपनी बेटी को शो में छोड़ने आए, लेकिन यहां पर सलमान खान की एक वॉर्निंग ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: धमाका करने के लिए तैयार Salman Khan, 18 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी जंग, कब और कहां देखें शो?

    रीति तिवारी को सलमान खान की नसीहत

    बिग बॉस 20 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का प्रोमो सामने आ गया है। अब तक कई प्रोमो सामने आए हैं, लेकिन उसमें किसी कंटेस्टेंट का चेहरा रिवील नहीं किया गया है, लेकिन मेकर्स ने पहला कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का नाम पेश किया है। रीति तिवारी की एंट्री का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें रीति को उनके पिता मनोज तिवारी शो में छोड़ने आए हैं, जो खुद बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी स्टेज पर गाना गाते हुए एंट्री लेते हैं और ये देखकर सलमान खान बोलते हैं, 'ऐसा तो नहीं कि हमने तथास्तु बोला और आप सोच रहे हैं कि बिग बॉस में दो-दो बार आ सकते हैं।' ये सुनकर मनोज तिवारी बोलते हैं, 'अपनी बेटी को आज बिग बॉस के दरबाजे छोड़ने आए हैं।' Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मेकर्स को एक्ट्रेस ने दिया झटका, शो शुरू होने से चंद घंटे पहले एंट्री से किया मना; क्या है वजह

      फैंस को पसंद आया प्रोमो

      प्रोमो में आगे रीति तिवारी की एंट्री दिखाई गई है, जो खुशी के साथ हाथ जोड़कर स्टेज पर आती हैं। इस मौके पर रीति अपनी आवाज के जादू से सलमान खान को इंप्रेस करती हैं। इसके बाद सलमान खान रीति को एक नसीहत देते हैं और बोलते हैं, 'घर में अंडे को लेकर कभी झगड़ा मत करना।' ये सुनकर मनोज तिवारी अपना चेहरा छुपा लेते हैं। बता दें कि मनोज तिवारी के सीजन में इस पर काफी बवाल हुआ था। इसके बाद सलमान खान बोलते हैं, 'बाप पर मत जाना।' ये सुनकर रीति भी हंसते हुए बोलती हैं, 'बाप पर नहीं जाना है।' सोशल मीडिया पर ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। अब बिग बॉस के फैंस रीति की एंट्री पर अपनी राय भी रख रहे हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article