टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) से जो वादा किया था वो अब पूरा करने जा रही है। दरअसल, एकता कपूर ने कहा था कि वो तान्या के साथ जरूर काम कर करेंगी। हालांकि बीच ये खबरें सामने आई है कि एकता और तान्या का साथ काम करने वाला प्रोजेक्ट बंद हो गया है। अब इस मामले पर एकता कपूर ने खुद चुप्पी तोड़ दी है। आइए पूरी बात जानते है रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Yeh Prem Mol Liya या फिर Gunmaaster G9... एडवांस बुकिंग में कौन है आगे?)
एकता कपूर ने कही ये बात
प्रोड्यूसर एकता कपूर हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं। इस दौरान वह गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो 'दिल की बेवफाइयां' के बारे में बात कर रही थीं। तभी एक यूजर ने उनसे तान्या मित्तल के साथ आने वाले शो को लेकर सवाल पूछ लिया। इस पर एकता ने कहा, 'तो मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं जल्द ही एक शो शुरू करने वाली हूं।' एकता ने आगे बताया कि यह शो कुछ ऐसा होगा, जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह कुछ ऐसा होने वाला है, जिसकी लोग उम्मीद नहीं कर रहे हैं। इसलिए तान्या मित्तल के उस शो का इंतजार कीजिए, जिसे हम लेकर आ रहे हैं।' एकता ने उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो इस प्रोजेक्ट के बंद होने की बातें कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि हम अपना वादा भूल गए हैं। मीडिया के किसी भी पेज को ऐसी बातें फैलाने का मौका नहीं मिलना चाहिए।'

एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी (pic credit-instagram)
एकता कपूर के इस बयान के बाद तान्या मित्तल ने भी उनका वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि, अभी तक शो की कहानी, फॉर्मेट और रिलीज से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में नजर आई थी। तान्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। तान्या का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।
