Gulkand Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं गुलकंद, सेहत को मिलेंगे ये गजब के फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 12:34 PM IST

Gulkand Milk Benefits: गर्मियों में दूध और गुलकंद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ठंडा तासीर होने की वजह से गुलकंद से शरीर को ठंडक मिलती है और पेट की गर्मी से होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही ये आंखों की रोशनी बढ़ाने और वजन घटाने में भी कारगर है।

Gulkand Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं गुलकंद, सेहत को मिलेंगे ये गजब के फायदे

Gulkand Milk Benefits: गुलकंद सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार किए जाने वाले गुलकंद के नियमित इस्तेमाल से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। गुलकंद का तासीर ठंडा होता है, इसलिए गर्मियों में गुलकंद का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। यदि गुलकंद को दूध में मिलाकर पिया जाए, तो इससे स्ट्रेस, आंखों की थकान और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही गुलकंद के सेवन से याददाश्त भी मजबूत होती है। तो चलिए जानते हैं गुलकंद कों दूध में डालकर पीने से होने वाले फायदों के बारे में-

दूध और गुलकंद के फायदे

​कब्ज को करे दूर
गुलकंद में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, वहीं दूध में भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यदि दूध और गुलकंद को रोज एकसाथ मिलाकर पिया जाए, तो इससे पेट साफ होता है और कब्ज नहीं बनता। इससे पेट की अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

मुंह के छालों को करे ठीक
गुलकंद मुंह के छालों को ठीक करने में भी फायदेमंद होता है। मुंह के छाले ज्यादातर पेट की गर्मी से निकलते हैं। वहीं, गुलकंद का तासीर ठंडा होता है, जो पेट की गर्मी को शांत करने का काम करता है।

याददाश्त बढ़ाए
याददाश्त बढ़ाने के लिए भी गुलकंद का सेवन लाभकारी होता है। दरअसल, गुलकंद में भरपूर मात्रा में ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मेमोरी पॉवर को बूस्ट करते हैं। इसलिए गुलकंद को रोज दूध में डालकर पिया जाना चाहिए।

वजन घटाने में कारगर
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वो भी गुलकंद का सेवन कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यदि रोजाना गुलकंद का सेवन किया जाए तो इससे वजन कम होने लगता है। इसलिए मोटापे से जूझ रहे लोग गुलकंद को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाए
एक वैज्ञानिक अध्ययन में ये साफ हुआ है कि गुलकंद आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन ए आंखों की रोशनी तो बढ़ाता ही है साथ ही आंखों की अन्य समस्याओं को दूर करने में भी कारगर होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article