Thyroid Home Remedy: धनिया- प्याज के सेवन से थायराइड की समस्या से मिलेगा छुटकारा, जानें कैसे करें इसका सेवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 06:28 AM IST

Onion And Green Coriander Benefits For Thyroid: थायराइड आज एक आम समस्या बन चुकी है। हर दस में से आठ महिला थायराइड से पीड़ित होती है। थायराइड को नियंत्रित रखने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमाया जा सकता है।

Thyroid Home Remedy: धनिया- प्याज के सेवन से थायराइड की समस्या से मिलेगा छुटकारा, जानें कैसे करें इसका सेवन
Photo Credit: Instagram

Onion And Green Coriander:आज थायराइड एक आम बीमारी बन चुकी है। यह पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। बिगड़ती दिनचर्या की वजह से ज्यादातर लोग थायराइड की समस्या से परेशान रहने लगे हैं। थायराइड मेटाबॉलिज्म से जुड़ी बीमारी है। थायराइड की समस्या की प्रमुख वजह प्रदूषण, कीटनाशक दवाइयों का सब्जियों में ज्यादा प्रयोग, ज्यादा नमक का प्रयोग, तनाव व ज्यादा जंक फूड का सेवन है। कुछ लोगों को थायराइड की समस्या का पता जल्दी नहीं लग पाता है। किसके लक्षण सामान्य होते हैं। ऐसा कुछ लक्षण है जैसे मोटापा, तनाव, अवसाद जैसी परेशानियां हो सकती हैं। व्यक्ति को थायराइड के लक्षण पता होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाय है जिसका सेवन करने से थायराइड को नियंत्रित रखा जा सकता है। प्याज व धनिया के इस्तेमाल से थायराइड की समस्या को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि धनिया और प्याज का सेवन थायराइड के मरीजों को कैसे करना चाहिए....

इस तरह थायराइड नियंत्रित करता है धनिया

थायराइड में धनिया काफी फायदेमंद होता है। धनिया में डाइटरी फाइबर के साथ विटामिन सी की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। थायराइड के दौरान धनिया का सेवन करने से हड्डियों में होने वाले दर्द से राहत मिलती हैं। इसके अलावा धनिया में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं। इससे थायराइड मरीजों को डिप्रेशन नहीं होता है। धनिया ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है। दरअसल ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से भी थायराइड बढ़ सकता है। धनिया इसे नियंत्रित करने का काम करता है। थायराइड नियंत्रित रखने के लिए धनिया का सेवन कर सकते हैं इसके लिए रात के समय धनिया की पत्ती को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह उठकर इस पानी को पी लें। इसे खाली पेट पीने से थायराइड नियंत्रित किया जा सकता है।


प्याज का ऐसे करें इस्तेमाल

थायराइड मरीजों के लिए प्याज भी काफी फायदेमंद होता है एंटी-इंफ्लामेट्री, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो थायराइड मरीजों को कई समस्याओं से राहत दिलाते हैं। प्याज से थायराइड की वजह से आ रही सूजन भी कम होती है। इसके अलावा प्याज रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाने का काम करता है। थायराइड मरीजों को प्याज का सेवन करने के लिए प्याज को मिक्सी में पीसकर उसका रस निकाल कर एक गिलास पीना चाहिए। इसके अलावा प्याज के रस से मालिश करना भी बेहतर होता है। इससे शरीर के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article