देश

'बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद करें', NEET अभ्यर्थी को अबू धावी में मिला सेंटर तो गुस्साए राहुल गांधी

NEET Re-exam: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) बच्चों एवं उनके माता-पिता की धैर्य की परीक्षा ले रही है।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

NEET Re-exam: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) बच्चों एवं उनके माता-पिता की धैर्य की परीक्षा ले रही है। राहुल ने यह भी कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद होना चाहिए।

'रातभर रोता रहा नीट का अभ्यर्थी'

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया कि नागपुर का एक छात्र पिछले एक महीने से नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उन्होंने कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले जब छात्र ने अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड किया तो उसका परीक्षा केंद्र अबू धाबी आवंटित मिला। उन्होंने कहा, "न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक्त बचा है। वह रातभर रोता रहा और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है, क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है।''

'NTA छात्रों का धैर्य कर रहा टेस्ट'

उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? राहुल गांधी ने कहा, "कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुंच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। एनटीए असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धैर्य "टेस्ट" कर रही है।" उनका कहना है कि जो व्यस्था एक बच्चे को अपने ही शहर में एक सेंटर नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है, उसे परीक्षा करवाने का कोई हक नहीं।

'छात्रों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद करें'

कांग्रेस नेता ने अपने हालिया छात्र सम्मेलन का हवाला देते हुए कहा, "कोटा में मैंने यही कहा था, यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया, "हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।"

राहुल गांधी ने जिस छात्र का जिक्र किया , उसको लेकर एनटीए का कहना है कि शिकायत का निवारण किया जा रहा है और आवश्यक सत्यापन के बाद परीक्षार्थी को अगले कुछ घंटों में नागपुर में एक परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article