कन्या

AUG 24 - SEP 23

कन्या आज का राशिफल

Sunday, April 28, 2024

आपको आज प्रतिकूलताओं के लिए तैयार रहना पड़ेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपनी तबीयत के विषय में चिंता रहा करेगी। मन में चिंता का भार अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए समय अनुकूल नहीं लगता।वाहन तथा स्थावर संपत्ति से सम्बंधित कोई तकलीफ खड़ी हो सकती है। खर्च होने की भी संभावना है।

साप्ताहिक कन्या राशिफल

कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गृहस्थ जीवन में भी सब ठीक-ठाक रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह ज्यादा खर्चीला रहेगा। आप कुछ निवेश करने की भी योजना बनाएंगे, जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। अचानक से कुछ खर्चा आएंगे, जो आपको परेशान कर सकते हैं। बिजनस कर रहे जातकों को बिजनस में कामयाबी मिलेगी। नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्त रहेंगे। ऑफिस के कार्य से किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को टाइम टेबल बनाकर करेंगे, तो बेहतर रहेगा। सेहत आपकी पहले से बेहतर रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी मित्र की सहायता से आपको आय के काफी सारे स्रोत मिलेंगे। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मासिक कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए अप्रेल का महीना मिश्रित परिणामदायक रहेगा। विवाहितों के गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। अपने लाइफ पार्टनर की स्वास्थ्य के कारण भी आप परेशान रहेंगे। लव लाइफ के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने प्रिय के साथ लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस महीने ज्यादा भागदौड़ से बचने और अपने आप को शांत रखने की जरूरत है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। आपको गवर्नमेंट सेक्टर से भी कोई बढ़िया बेनिफिट मिल सकता है। स्टूडेंट्स की बात करें तो अभी उन्हें अपनी पढ़ाई में रुकावट महसूस होगी। मनचाहा परिणाम पाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें, तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इस महीने आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर होगी और आप जल्दी ही बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। किसी इन्फेक्शन की चपेट में आने से आपको परेशानी महसूस होगी। एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने से आपको राहत मिलेगी। यात्रा के लिए महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह अच्छा रहेगा।

23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच जन्मे जातक कन्या राशि से ताल्लुक रखते हैं। इस राशि के जातक भेदभावपूर्ण प्रकृति के होते हैं। वे काफी एक मेहनती होते हैं। ये राशि चक्र की सबसे सतर्क राशियों में से एक है। कन्या राशि के लोग अपने परिवारों के प्रति समर्पित होते हैं। इस राशि की महिलाएं सुंदर और कोमल आंखों से परिपूर्ण होती हैं। कन्या राशि के लोग पूर्णतावादी पर विश्वास करते हैं। ऐसे जातक किसी पार्टी में आनंद लेने के बजाय कार्यालय में देर तक काम करना पसंद करते हैं। कन्या राशि के लोग खुली आंखों से सपने देखने में माहिर होते हैं। ऐसे जातक के चेहरे पर एक विशेष प्रभाव देखा जाता है। लेकिन गंभीर मुद्दे के समय तनाव इनके चेहरे पर झलकती है। जब कन्या राशि के जातक किसी मुद्दों को सुलझाने के लिए लड़ रहे हो या किसी बात को लेकर तनाव में हो तब इनका रूप देखने लायक होता है। ऐसे लोगों को भारी मात्रा में ज्ञान प्राप्त करना और महत्वपूर्ण और आवश्यक चीजों का सीमांकन करना बेहद पसंद होता है। यह विशेषता उन्हें राशि चक्र के सबसे अमीर और कुशल लोगों में से एक बनाती है। कन्या राशि के लोग जीवन के प्रति एक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ते हैं।

राशिफल

मेष

वृषभ

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited