Aaj Ka Panchang: आज किस समय बांधी जाएगी राखी, देखें 12 अगस्त का पंचाग- जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 06:26 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 12 August 2022: आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज रक्षा बंधन 2022 का मुहूर्त भी है। सावन मास की पूर्णिमा तिथि 12 अगस्त को सुबह 07:18 तक ही रहेगी। देखें आज के सभी शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang: आज किस समय बांधी जाएगी राखी, देखें 12 अगस्त का पंचाग- जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 12 August 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। धनिष्ठा नक्षत्र है। आज राखी का पावन पर्व है। लोग शुक्रवार व पूर्णिमा का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु  जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन करना चाहिए। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Raksha Bandhan 2022 Date, Time and Muhurat in India

आज रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। सावन मास की पूर्णिमा तिथि 12 अगस्त को सुबह 07:18 तक ही रहेगी। 12 अगस्त को सुबह 5 से 7 बजे के बीच राखी बांधने का सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा। 11:59 AM से 12:52 PM के बीच अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बांधी जा सकती है। शुक्रवार को शुभ चौघड़िया समय 12:25 PM से  02:05 PM के बीच है जिसमें भी राखी बांधी जा सकती है।

Aaj Ka Panchang 12 August 2022 in Hindi

दिनांक-12 अगस्त 2022
दिवस - शुक्रवार
माह - श्रावण ,शुक्ल पक्ष, तिथि- पूर्णिमा।राखी  का पावन पर्व 07:17 am तकसूर्योदय - 05:52am
सूर्यास्त - 07:01pm
नक्षत्र - धनिष्ठा
सूर्य राशि - कर्क
चन्द्र राशि - मकर
करण - बव
योग - सौभाग्य







12 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

12 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त -  11:53am से 12:42 pm तक।

12 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:32pm से 03:29 pm तक

12 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:46pm से 07:19pm तक

12 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक

End of Article