Horoscope Today, 02 August 2022: देखें आज का राशिफल व उपाय, जानिए नाग पंचमी पर किन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 09:25 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 August 2022: जानें 02 अगस्त को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन। आज सावन मास 2022 का तीसरा मंगला गौरी व्रत है। साथ ही नाग पंचमी का भी व्रत है।

Horoscope Today, 02 August 2022: देखें आज का राशिफल व उपाय, जानिए नाग पंचमी पर किन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 August 2022: आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा, कन्या राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य कर्क में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष, कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व सिंह राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 02 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का इस राशि से चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें। 

वृष राशिफल

आज का दिन जॉब सम्बंधित नवीन कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। बुध व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

सूर्य का इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य का इस राशि में गोचर सफलता देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल व दही का दान करें।

सिंह राशिफल

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या राशिफल

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। सूर्य दशम यानी कर्म भाव में है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया प्रोजेक्ट दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

 सूर्य दशम व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। जॉब में पद की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक राशिफल

आज सूर्य का कर्क व चन्द्र का कन्या राशि में  गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

धनु राशिफल

आज सूर्य अष्टम व शनि मकर में वक्री रहकर अनुकूल हैं। जॉब की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल

राशि स्वामी शनि इस राशि में वक्री व सूर्य कर्क राशि में हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। परिवार संग यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

कुंभ राशिफल 

आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, खष्ठम सूर्य व अष्टम चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई  कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

मीन राशिफल

आज जांब में पंचम सूर्य व इस राशि में गुरु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकता है। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। हरा व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

End of Article