Horoscope Today, 08 September 2022: गुरु प्रदोष व्रत पर ग्रहों के गोचर से इन जातकों को होगा लाभ, जानें गुरुवार का अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 09:19 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 September 2022: 08 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा। यहां देखें गुरुवार का राशिफल।

Horoscope Today, 08 September 2022: गुरु प्रदोष व्रत पर ग्रहों के गोचर से इन जातकों को होगा लाभ, जानें गुरुवार का अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 September 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष प्रदोष के पावन दिवस पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा श्रवण नक्षत्र व मकर राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य सिंह में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज मेष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। कुम्भ व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल। 

Aaj Ka Rashifal 08 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

सूर्य पंचम व चन्द्रमा दशम भाव में हैं। आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। बेल का पेड़ लगाएं।                         

वृष राशिफल

गुरु के एकादश व चन्द्रमा के नवम गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं लेकिन जॉब में कार्यों में लापरवाही से बचें। सफेद व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। मसूर का दान करें। घर के आंगन में तुलसी का पेड़ लगाएं।           

मिथुन राशिफल

व्यवसाय में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व अष्टम चन्द्रमा का गोचर स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।                

कर्क राशिफल

गुरु नवम में हैं। शिव मंदिर के परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। आज चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ          

सिंह राशिफल

छात्रों के करियर में सफलता है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। वाहन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शमी का पुष्प साथ में रखें।            

कन्या राशिफल

पंचम चन्द्रमा व राशि स्वामी बुध बैंकिंग, टीचिंग व मीडिया जॉब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।                  

तुला राशिफल

आज परिवार में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। जमीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाये।      

वृश्चिक राशिफल

आज शनि का तृतीय गोचर धार्मिक यात्रा को सफल करेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। तिलका दान करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।          

धनु राशिफल

चन्द्रमा का द्वीतीय व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।             

मकर राशिफल

चन्द्रमा व शनि का इस राशि में गोचर जाब के लिए शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।                           

कुंभ राशिफल

चन्द्रमा व शनि द्वादश हैं। द्वादश व्यय भाव है। दान पुण्य करें गुरु इसी राशि से द्वितीय है। बुध्य का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। छात्र सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।                      

मीन राशिफल 

गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा - शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव व्यवसाय के लिए शुभ है। चन्द्रमा का मकर भाव में गोचर छात्रों को लाभ दे सकता है। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में  सफलता की प्राप्ति कराएगा। पीला व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।                                 

End of Article