Realme का ये पॉकेट फ्रेंडली फोन भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 07:35 PM IST

Realme C31 को हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। ये कंपनी की अफोर्डेबल C-Series का लेटेस्ट मॉडल है। इस फोन को 4GB तक रैम और Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ उतारा गया है।

Realme का ये पॉकेट फ्रेंडली फोन भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Realme C31 को हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। ये कंपनी की अफोर्डेबल C-Series का लेटेस्ट मॉडल है। इस फोन को 4GB तक रैम और Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ उतारा गया है। साथ ही इसमें 13MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी भी दी गई है। अब 31 मार्च को इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। 
 
Realme C31 की कीमत बेस 3GB + 32GB वेरिएंट के लिए IDR 1,599,000 (लगभग 8,500 रुपये) और 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए IDR 1,799,000 (लगभग 9,600 रुपये) रखी गई है। इसे डार्क ग्रीन और लाइट सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज भेजकर ये जानकारी दी है कि इसे भारत में 31 मार्च 2022 को लॉन्च किया जाएगा। 

Realme C31 के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI R एडिशन पर चलता है और इसमें  120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.5-इंच HD+ (900x1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 4GB तक रैम के साथ 12nm Unisoc T612 प्रोसेसर उपलब्ध कराया है। 

फोटोग्राफी के लिए Realme C31 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है। साथ ही इसमें एक मैक्रो और एक मोनोक्रोम कैमरा भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मौजूद है। 

Realme C31 की इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 

End of Article