विदेश घूमने का सपना लगभग हर भारतीय ट्रैवलर देखता है। खासकर यूरोप की बर्फीली वादियां, रंग-बिरंगी गलियां, शांत झीलें और पुरानी खूबसूरत इमारतें लोगों को बेहद आकर्षित करती हैं। लेकिन हर बार विदेश यात्रा करना आसान नहीं होता। बजट, वीजा और लंबी यात्रा कई लोगों के लिए मुश्किल बन जाती है। ऐसे में अगर आपको बताया जाए कि भारत में ही कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां पहुंचकर यूरोप जैसा एहसास होता है, तो शायद आप भी अगली छुट्टियों की प्लानिंग तुरंत शुरू कर दें।
भारत की खूबसूरती सिर्फ पहाड़ों और समुद्र तक सीमित नहीं है। यहां कई ऐसे शहर और हिल स्टेशन हैं, जिनकी वादियां, मौसम और माहौल यूरोप की याद दिलाते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन जगहों में विदेशी फील के साथ भारतीय संस्कृति की गर्माहट भी मिलती है। यही कारण है कि ये डेस्टिनेशन अब ट्रैवलर्स की फेवरेट लिस्ट में तेजी से शामिल हो रहे हैं।
औली में दिखता है मिनी स्विट्ज़रलैंड

Auli
उत्तराखंड का औली उन लोगों के लिए किसी सपने जैसा है, जिन्हें बर्फ और पहाड़ पसंद हैं। सर्दियों में यहां की सफेद ढलानें और स्कीइंग का रोमांच बिल्कुल स्विट्ज़रलैंड जैसा महसूस कराता है। चारों तरफ फैली बर्फ, ठंडी हवाएं और हिमालय की ऊंची चोटियां इस जगह को बेहद खास बना देती हैं। गर्मियों में भी औली की हरियाली और शांत माहौल लोगों को खूब आकर्षित करता है।
पुडुचेरी में मिलेगा फ्रांस जैसा माहौल
अगर आपको फ्रेंच गलियां और समुद्र किनारे शांत शामें पसंद हैं, तो पुडुचेरी आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां की रंगीन कॉलोनियल बिल्डिंग्स, कैफे और समुद्र किनारे बनी सड़कें फ्रांस की याद दिलाती हैं।
शिलांग का मौसम दिला देगा स्कॉटलैंड की याद
मेघालय के शिलांग को 'पूर्व का स्कॉटलैंड' कहते हैं। यहां की हरी पहाड़ियां, बादलों से ढका मौसम और खूबसूरत झरने लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। शिलांग सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि अपनी म्यूजिक और कैफे कल्चर के लिए भी जाना जाता है।
कोच्चि में महसूस होगा वेनिस जैसा रोमांस
केरल का कोच्चि अपने बैकवाटर्स और समुद्र के लिए मशहूर है। यहां की पुरानी गलियां, पानी के किनारे बने कैफे और धीमी जिंदगी का अंदाज किसी यूरोपीय तटीय शहर जैसा लगता है।

Europe in India
कोडागु की वादियां जीत लेंगी दिल
कर्नाटक का कोडागु, जिसे कूर्ग भी कहा जाता है, अपनी कॉफी बागानों और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। यहां की हरियाली और शांत पहाड़ियां लोगों को स्कॉटलैंड की याद दिलाती हैं। सुबह की ठंडी हवा, कॉफी की खुशबू और बादलों से घिरी पहाड़ियां इस जगह को बेहद रिलैक्सिंग बना देती हैं।
