माता दुर्गा की आरती - Mata Durga Aarti Lyrics in Hindi
Mata Durga Aarti Lyrics in Hindi (माता दुर्गा आरती हिंदी में)
जय अम्बे गौरी,मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत,हरि ब्रह्मा शिवरी॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
माँग सिन्दूर विराजत,टीको मृगमद को।
उज्जवल से दोउ नैना,चन्द्रवदन नीको॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
कनक समान कलेवर,रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला,कण्ठन पर साजै॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
केहरि वाहन राजत,खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत,तिनके दुखहारी॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
कानन कुण्डल शोभित,नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर,सम राजत ज्योति॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
शुम्भ-निशुम्भ बिदारे,महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना,निशिदिन मदमाती॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
चण्ड-मुण्ड संहारे,शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दोउ मारे,सुर भयहीन करे॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
ब्रहमाणी रुद्राणीतुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी,तुम शिव पटरानी॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
चौंसठ योगिनी मंगल गावत,नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा,अरु बाजत डमरु॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
तुम ही जग की माता,तुम ही हो भरता।
भक्तन की दु:ख हरता,सुख सम्पत्ति करता॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
भुजा चार अति शोभित,वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत,सेवत नर-नारी॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
कन्चन थाल विराजत,अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत,कोटि रतन ज्योति॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥
श्री अम्बेजी की आरती,जो कोई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी,सुख सम्पत्ति पावै॥
ॐ जय अम्बे गौरी..
Mata Durga Aarti Video in Hindi (माता दुर्गा आरती वीडियो)
Latest News

तेजी से वेट लॉस की है चाहत, तो रोज घर में बनाकर पिएं ये 3 तरह की चाय, गलने लगेगी जिद्दी चर्बी

Mango Season: गर्मी से पहले ही बाजार में कहां से आ गए इतने सारे आम, पेड़ की जगह कहीं कार्बाइड से तो नहीं पके- आम खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
आरती
- साईं बाबा की आरती - Sai Baba Aarti Lyrics in Hindi
- खाटू श्याम की आरती - Khatu Shyam Aarti Lyrics in Hindi
- माता गंगा की आरती - Mata Ganga Aarti Lyrics in Hindi
- सत्यनारायण जी की आरती - Bhagwan Satyanarayan Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान ब्रह्मा की आरती - Bhagwan Brahma Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान कृष्ण की आरती - Bhagwan Krishna Aarti Lyrics in Hindi
- संतोषी माता की आरती - Santoshi Mata Aarti Lyrics in Hindi
- माता काली की आरती - Mata Kali Aarti Lyrics in Hindi
- माता सरस्वती की आरती - Mata Saraswati Aarti Lyrics in Hindi
- हनुमान जी की आरती - Hanuman Aarti Lyrics in Hindi
- माता सीता की आरती - Mata Sita Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान राम की आरती - Ram Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- माता लक्ष्मी की आरती - Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान विष्णु की आरती - Vishnu Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- माता पार्वती की आरती - Parvati Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान शिव आरती - Shiv Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- श्री गणेश आरती- Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited