संतोषी माता की आरती - Santoshi Mata Aarti Lyrics in Hindi
Santoshi Mata Aarti Lyrics in Hindi (संतोषी माता आरती हिंदी में)
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता॥
सुन्दर चीर सुनहरी,
मां धारण कीन्हो।
हीरा पन्ना दमके,
तन श्रृंगार लीन्हो॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता॥
गेरू लाल छटा छबि,
बदन कमल सोहे।
मंद हंसत करुणामयी,
त्रिभुवन जन मोहे॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता॥
स्वर्ण सिंहासन बैठी,
चंवर दुरे प्यारे।
धूप, दीप, मधु, मेवा,
भोज धरे न्यारे॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता॥
गुड़ अरु चना परम प्रिय,
तामें संतोष कियो।
संतोषी कहलाई,
भक्तन वैभव दियो॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता॥
शुक्रवार प्रिय मानत,
आज दिवस सोही।
भक्त मंडली छाई,
कथा सुनत मोही॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता॥
मंदिर जग मग ज्योति,
मंगल ध्वनि छाई।
विनय करें हम सेवक,
चरनन सिर नाई॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता॥
भक्ति भावमय पूजा,
अंगीकृत कीजै।
जो मन बसे हमारे,
इच्छित फल दीजै॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता॥
दुखी दारिद्री रोगी,
संकट मुक्त किए।
बहु धन धान्य भरे घर,
सुख सौभाग्य दिए॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता॥
ध्यान धरे जो तेरा,
वांछित फल पायो।
पूजा कथा श्रवण कर,
घर आनन्द आयो॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता॥
चरण गहे की लज्जा,
रखियो जगदम्बे।
संकट तू ही निवारे,
दयामयी अम्बे॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता॥
सन्तोषी माता की आरती,
जो कोई जन गावे।
रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति,
जी भर के पावे॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता॥
Santoshi Mata Aarti Video in Hindi (संतोषी माता आरती वीडियो)
Latest News

Who Won Yesterday IPL Match 02 May 2025, GT vs SRH: गुजरात टाइटन्स ने दी सनराइजर्स हैदराबाद को मात, देखें मैच हाईलाइट्स और सभी डिटेल्स

Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में फिर टॉप पर पहुंचे प्रसिद्ध कृष्णा, अबतक इन 5 गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
'बम गिरेगा तो पता नहीं चलेगा क्या...', कांग्रेस नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल; भाजपा ने किया पलटवार

Orange Cap IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में फिर टॉप पर पहुंचे साईं सुदर्शन, टॉप-5 में हैं ये बल्लेबाज

Video: स्कूटी चलाता नजर आया आवारा सांड! क्या चुराने की कर रहा था कोशिश? हैरान करने वाला CCTV वीडियो

आरती
- साईं बाबा की आरती - Sai Baba Aarti Lyrics in Hindi
- खाटू श्याम की आरती - Khatu Shyam Aarti Lyrics in Hindi
- माता गंगा की आरती - Mata Ganga Aarti Lyrics in Hindi
- सत्यनारायण जी की आरती - Bhagwan Satyanarayan Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान ब्रह्मा की आरती - Bhagwan Brahma Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान कृष्ण की आरती - Bhagwan Krishna Aarti Lyrics in Hindi
- माता काली की आरती - Mata Kali Aarti Lyrics in Hindi
- माता सरस्वती की आरती - Mata Saraswati Aarti Lyrics in Hindi
- माता दुर्गा की आरती - Mata Durga Aarti Lyrics in Hindi
- हनुमान जी की आरती - Hanuman Aarti Lyrics in Hindi
- माता सीता की आरती - Mata Sita Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान राम की आरती - Ram Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- माता लक्ष्मी की आरती - Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान विष्णु की आरती - Vishnu Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- माता पार्वती की आरती - Parvati Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- भगवान शिव आरती - Shiv Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
- श्री गणेश आरती- Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited