लाइव टीवी

Agra Crime: आगरा में बेरहमी की हदें पार, युवक को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Updated Sep 21, 2022 | 18:57 IST

Agra Crime News: आगरा में एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर जमकर पीटा गया। यही नहीं उसे खंभे से बांधकर बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गईं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आगरा में युवक को खंभे से बांधकर पीटा
मुख्य बातें
  • आगरा में एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकार जमकर पीटा
  • युवक को खंभे से बांधकर कीं बेरहमी की सारी हदें पार
  • पूरे शहर में चर्चा का विषय बना युवक की पिटाई का मामला

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई करते हुए सारी हदें पार कर दीं। युवक के दोनों हाथ खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की गई है। वहीं पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि, कार्रवाई कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बताया गया कि, धनौली में चोरी का आरोप लगाकर एक युवक को जमकर पीटा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि, खंभे से उसके दोनों हाथ बांधकर जमकर  पिटाई की गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार धनौली के रहने वाले निरूपित सिंह का बेटा टेंपो चलाता है। बताया गया कि, निरूपित सब्जी की दुकान करते हैं। वहीं निरूपित का बेटा सोमवार की शाम को अपना टेंपो पिता की सब्जी की दुकान पर खड़ा करके गया था। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के पिता अपनी दुकान पर सो रहे थे, इसी दौरान उन्हें खटपट की आवाज आई। आवाज सुनकर वे जाग गए और उन्होंने देखा कि, एक युवक टेंपो का टायर खोल रहा था। यह देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने युवक को दबोच लिया।

भीड़ ने युवक को जमकर पीटा, बेरहमी की हदें कीं पार

बताया गया कि इसके बाद भीड़ ने युवक को खंभे से बांध दिया और और उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर जमकर पिटाई की। इस दौरान बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गईं। वहीं यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में थाना प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि, मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।