लाइव टीवी

'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारा मामले में आगरा पुलिस की कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

 Agra : five accused arrested in Pakistan Zindabad slogan case
Updated Jul 16, 2021 | 13:06 IST

सपा की रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगने का मामला सामने आने पर आगरा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भाजपा ने भी सपा पर हमला बोला है।

Loading ...
 Agra : five accused arrested in Pakistan Zindabad slogan case Agra : five accused arrested in Pakistan Zindabad slogan case
'पाकिस्तान जिंदाबाद' मामले में 5 गिरफ्तार।
मुख्य बातें
  • भाजपा के खिलाफ सपा की रैली में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे
  • वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस, 5 लोगों पर केस दर्ज
  • भारतीय जनता पार्टी ने पूछा कि सपा पाकिस्तान से संचालित होती है क्या?

आगरा : समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदर्शन में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। आगरा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। नारा लगाने का मामला नाई की मंडी थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है। यह नारा उस समय लगा जब भाजपा सरकार के खिलाफ रैली करने के बाद सपा कार्यकर्ता वापस लौट रहे थे। हाल में संपन्न जिला पंजायत चुनाव में 'बड़े पैमाने पर धांधली' का आरोप लगाते हुए सपा ने राज्यव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था। 

सपा नेता ने पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाया
सपा के आगरा नगर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना है कि पार्टी की छवि खराब करने के लिए एक व्यक्ति ने नारे लगाए। निसार ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत की  है और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। आरोपी व्यक्ति की पहचान पंकज सिंह के रूप में हुई है लेकिन पंकज सिंह ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने से इंकार किया है। पंकज का कहना है कि उसने केवल मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की जयकार की। पंकज ने पूछा, 'मैं ठाकुर हूं। मैं क्यों पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाऊंगा?'

भाजपा ने पूछा-सपा पाकिस्तान से चलती है क्या
वहीं, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूछा कि समाजवादी पार्टी क्या पाकिस्तान से चलती है। भाजपा ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'भाजपा के खिलाफ रैली के दौरान सपा के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में आज आगरा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। क्या सपा पाकिस्तान से चल रही है।' उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में होना है।

इस चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होना तय माना जा रहा है। सपा इस चुनाव में छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी जबकि भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।