लाइव टीवी

Agra Cyber Crime: आगरा पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट, भूलकर भी नहीं खोलें ये लिंक, आप भी जान लीजिए

Updated Jun 03, 2022 | 20:36 IST

Agra Cyber Crime: आगरा पुलिस ने साइबर क्राइम के चलते लोगों को अलर्ट किया है। आगरा पुलिस ने बताया है कि किन लिंक से साइबर क्राइम के अपराध हो रहे हैं और लोगों को उन लिंक पर क्लिक करने से मना किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
आगरा पुलिस का साइबर क्राइम के खिलाफ अलर्ट
मुख्य बातें
  • आगरा पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट
  • बताए किन लिंक को खोलने से हो जाएंगे साइबर क्राइम के शिकार
  • जानें कहां कर सकते हैं शिकायत

Agra Cyber Crime: आगरा में बढ़ते साइबर अपराध के कारण आगरा पुलिस ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक लोगों को कुछ लिंक पर क्लिक करने के लिए मना किया गया है जिनसे वो साइबर अपराध का शिकार हो सकते हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि फेसबुक मैसेंजर के जरिए साइबर अपराधी क्राइम करते हैं और लोगों को ठग लेते हैं। बताया जा रहा है कि साइबर अपराधी फेसबुक मैसेंजर पर किसी की भी आईडी को पहले हैक करते हैं फिर उस आईडी से उसके दोस्तों को लिंक भेजते हैं जिसपर क्लिक करने से लोगों के खातों से पैसे निकल जाते हैं। 

वहीं अलर्ट जारी करते हुए आगरा पुलिस ने इन साइबर अपराधियों से बचने के तरीके बताए हैं। आगरा पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए चेतावनी दी है और लोगों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से मना किया। उन्होंने बताया कि भले ही ये लिंक दोस्त की आईडी से आए लेकिन इन पर क्लिक न करें। इससे आपका भी अकाउंट हैक हो जाएगा और आपकी जानकारी चोरी करके आपके खाते से भी पैसे निकाले जाएंगे। यहां तक की कई केस में ब्लैकमेल के मामले भी शामिल हैं। कई बार लिंक पर क्लिक करने से कॉन्टेक्ट भी अपराधियों के पास चले जाते हैं और फिर वो आपके दोस्तों से अलग-अलग तरीकों से ठगी करते हैं। 

पुलिस ने लिंक न खोलने की दी सलाह

साइबर सेल ने बताया कि, अपराधियों ने htts://hrf.li/? और https://nkj.webnode.es लिंक भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश की है। ये लिंक पीड़ितों के दोस्तों की आईडी से भेजे गए थे। पुलिस ने किसी को भी ऐसे लिंक न खोलने की सलाह दी। साथ ही पुलिस ने कहा कि अगर किसी को भी अपने या किसी के दोस्त के अकाउंट के हैक होने की जानकारी मिलती है तो उसे तुरंत साइबर सेल को दें। इसके लिए साइबर सेल के टोल फ्री नम्बर 1930 पर कॉल करके या साइबर क्राइम पोर्टल https:/cybercrime.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं। पुलिस का कहना है कि किसी को भी किसी भी लिंक पर क्लिक करके अपने फेसबुक के आईडी पासवर्ड को नहीं डालना चाहिए क्योंकि ये सीधे अपराधियों के पास चला जाता है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।