लाइव टीवी

आगरा पुलिस ने बेटी की हत्या की साजिश रचने वाले पिता को किया गिरफ्तार, मामले का पर्दाफाश

Updated May 23, 2022 | 22:12 IST

Agra police: आगरा में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आगरा पुलिस ने बेटी के हत्या के साजिशकर्ता पिता को गिरफ्तार किया
मुख्य बातें
  • पुलिस ने बेटी की हत्या की कोशिश करने वाले पिता को पकड़ा
  • बेटी को बेहोश करने के बाद काटा गला
  • अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला

Agra Crime News: आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आगरा में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या की साजिश रच उसका गला काट डाला। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। इस बेरहम बाप ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पहले बेटी को ड्रिप लगाकर बेहोश किया और फिर उसका गला काट दिया। इसके बाद पिता ने घायल बेटी को मरा हुआ समझकर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के पास छोड़ दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि इसके बाद अन्य आरोपियों ने महिला को जला दिया और मरा हुआ समझ कर भिलावली मोड़ पर छोड़कर भाग गए। सड़क पर महिला के मिलने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

यह है पूरा मामला

वारदात का खुलासा करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल मंगल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी संजय और उसका दोस्त फरार है। एसएसपी ने बताया कि पति से तलाक के बाद महिला अपने माता पिता के पास रह रही थी। पिता मंगल सिंह बेटी की दूसरी शादी कराना चाहता था। लेकिन बेटी उनकी बात नहीं मान रही थी। ऊपर से रोजाना लड़ाई झगड़े कर रही थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

एसएसपी ने बताया कि रोजाना की लड़ाई से परेशान होकर पिता मंगल सिंह ने अपने रिश्तेदार संजय जो कि झोलाछाप डॉक्टर है, से बातचीत कर साजिश रची और वरदात को अंजाम दे डाला। बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला कृत्य किया गया है। इंसानियत और मानवता की मर्यादा को तोड़ कर यह जघन्य अपराध किया है। महिला जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रही है। वारदात के बाद मंगल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिता से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। जबकि संजय और उसका दोस्त अभी फरार है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।