लाइव टीवी

Agra Police: आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गांजा तस्करों को पकड़ा, केस दर्ज, दो गांजा तस्कर भागने में सफल

Updated May 13, 2022 | 17:27 IST

Agra Police: आगरा की डौकी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। तीन तस्करों समेत बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा गया है। पुलिस ने तीनों तस्करों को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान हल्की मुठभेड़ भी हुई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आगरा पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को पकड़ा
मुख्य बातें
  • अस्सी किलो से ज्यादा गांजा बरामद
  • दो गांजा तस्कर भागने में रहे सफल
  • पुलिस चेंकिग के दौरान तस्करों ने की फायरिंग

Agra Police: आगरा की डौकी पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्की मुठभेड़ के बाद तीन गांजा तस्करों को पकड़ा है। पुलिस पर फायर करते हुए दो आरोपी फरार हो गए। गांजा तस्करों के पास से अस्सी किलो छह सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। तीनों तस्करों को गिरफ्त में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही फरार तस्करों को भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस और तस्करों में हुई मुठभेड़ में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस की अवैध मादक पदार्थ मामले में यह बड़ी सफलता है।

थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि, मुखबिर ने सूचना दी कि, गांजा लेकर एक कार आ रही है। पूठा झील चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी गई। फतेहाबाद की तरफ से एक कार आती दिखी। टोके जाने पर कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा कर और घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया।

आरोपियों के पास से बरामद हुआ गांजा

थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह के अनुसार, उनके पास से अस्सी किलो छह सौ ग्राम गांजा, एक तमंचा बारह बोर और नौ कारतूस बरामद हुए। पकडे़ गए तस्करों ने अपने नाम मनोज कुमार उर्फ मिंटू शर्मा पुत्र कमलेश बाबू निवासी विक्रमपुर बाह, जप्रकाश पुत्र प्रेमचन्द निवासी भोगीपुरा शाहगंज और गंगा सिह उर्फ पप्पू निवासी गढ़ी थाना शमसाबाद बताया। दो और गांजा तस्कर भागने में सफल रहे जिनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस पर हुई फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

गांजा तस्करों पर मुकदमा दर्ज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, पकड़े गए तस्करी के आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पुलिस की गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई है। पुलिस का कहना है कि, इन तस्करों के खिलाफ किसी भी तरह ढिलाई नहीं होगी। इनसे पूछताछ की जा रही है। फरार चल रहे अन्य तस्करों को भी जल्द हवालात की हवा खिलाई जाएगी।  गांजा तस्करों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक उपेन्द्र देवव्रत सिह, सिपाही नेत्रपाल अरूण कुमार रियाजुद्दीन आदि शामिल थे।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।