लाइव टीवी

Agra Weather: ताजनगरी में आसमान से बरस रही आग, अभी गर्म हवाओं से और दहकेगा शहर, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

Updated Jun 05, 2022 | 15:35 IST

Agra Weather: आगरा में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। शनिवार को आगरा गर्म शहरों में पांचवें स्थान पर रहा। यूपी के बांदा जिले में ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां 46.8 सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
आगरा में बढ़ेगी गर्मी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • आगरा में भीषण गर्मी का कहर, अभी नहीं मिलेगी राहत
  • आगरा गर्म शहरों में लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहा
  • अभी गर्म हवाओं से दहकेगा शहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Agra Weather: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आसमान से आग बरस रही है। शनिवार को आगरा प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। आगरा शहर में राजस्थान के शहरों से भी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। शनिवार को ताजनगरी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी पार चला गया। प्रदेश में आगरा गर्म शहरों में पांचवें स्थान पर रहा। यूपी में सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में बांदा नंबर एक पर रहा, यहां 46.8 सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा में बुधवार तक लू कहर बरपाएंगी। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने पर सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

आपको बता दें कि, शनिवार को आगरा में दिन में पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 35 रहा है। यानी नमी में कमी आ रही। 

तेज धूप और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल 

आगरा में दोपहर में तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। वहीं, ताजमहल पर घूमने आए सैलानी भी ऐसी गर्मी में बेहाल हो गए। गौरतलब है कि, तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तीन दिन हीट वेब का अलर्ट जारी किया था। इसे और आगे बढ़ा दिया है। यानी अब आठ जून तक गर्म हवाएं (लू के थपेड़े) झेलनी पड़ेंगे। इन दिनों तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 

आठ जून तक लू चलने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन के अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, इसलिए भीषण गर्मी से रात में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन शहर का पारा 45 डिग्री के आसपास बने रहने का अनुमान है। दिन और रात में पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री ज्यादा रह सकता है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।