लाइव टीवी

Agra Weather Update: ताजनगरी आगरा में गर्मी का कहर, पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार, गर्मी से हाल- बेहाल

Updated Apr 19, 2022 | 20:39 IST

Agra Weather Update: उत्तर प्रदेश में सूर्य देवता कहर बरपा रहे हैं। लोगों का गर्मी के चलते जीना मुहाल हो गया है। तापमान 44 डिग्री पार हो गया है। हालांकि अगले तीन दिनों में मौसम में बदलाव का अनुमान है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
आगरा में गर्मी और लू ने किया बुरा हाल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने किया जीना दूभर
  • आगरा सूबे का पांचवा सबसे गर्म शहर रहा
  • वाराणसी में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया

Agra Weather Update: ताजनगर में इन दिनों चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। गर्मी आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। आगरा में सोमवार को तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। ऐसे में लोग दिनभर चिलचिलाती धूप से बचते नजर आए। गर्मी के चलते दोपहर में सड़कें सूनी हो जाती हैं। आपको बता दें कि प्रदेशभर में वाराणसी में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। जो प्रदेश में गर्मी में सबसे अव्वल रहा। वहीं, आगरा सूबे का पांचवा सबसे गर्म शहर रहा, यहां सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। 

ताजनगरी का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आगरा का यह तापमान दिन में सामान्य से पांच डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। वहीं रात में तीन डिग्री ऊपर रहा। 

 चिलचिलाती धूप के चलते पर्यटकों की संख्या में गिरावट
आपको बता दें कि अप्रैल के तीसरे हफ्ते में औसतन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। लेकिन इस पार रिकॉर्ड टूट रहा है। पिछले साल की बात करें तो 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। सोमवार को दिन निकलते ही सुबह 9 बजे से धूप के तीखे तेवरों ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के चलते पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दें कि तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति लगातार बनी हुई है। इससे पहले शनिवार को पिछले दो दिन आंधी और बादलों की लुकाछिपी से थोड़ी राहत जरूर मिली थी। 

अगले तीन दिन में मौसम में बदलाव के आसार
वहीं, गर्मी को लेकर मौसम विभाग अनुमान जताया है कि अगले तीन दिन में मौसम में बदलाव के आसार हैं। बुधवार से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आंधी और तेज हवाओं की वजह से तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल व 21 को पूर्वी यूपी में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।