लाइव टीवी

Agra: आगरा में अजब-गजब, वंश चलाने के लिए पहली पत्नी ने पति की कराई दूसरी शादी, अब 10 लाख रुपये का ऑफर

 marriage by decei
Updated Sep 22, 2022 | 21:35 IST

Agra: आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के ताजगंज क्षेत्र में बच्‍चा न होने पर एक महिला ने अपने पति की दूसरी शादी करा दी और फिर बच्‍चा पैदा करने के बाद 10 लाख रुपये लेकर चले जाने का दबाव बनाने लगी। इस मामले में दूसरी पत्‍नी ने पति, पहली पत्‍नी और उसके घर वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Loading ...
 marriage by decei marriage by decei
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
बच्‍चे के लिए पत्‍नी ने कराई पति की दूसरी शादी
मुख्य बातें
  • पहली पत्‍नी से नहीं हो रहा था बच्‍चा, इसलिए कराई शादी
  • दूसरी पत्‍नी को नहीं बताया गया था पति के पहली शादी के बारे में
  • पति, पहली पत्‍नी व उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Agra News: प्रेम की नगरी आगरा में शादी का एक अजग-गजब मामला सामने आया है। शहर के ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने संतान न होने पर पहले अपने पति पर दबाव डाल कर उसकी दूसरी शादी कराई। शादी के बाद ससुराल आने पर दूसरी पत्‍नी को पहली पत्‍नी के बारे में पता चला। दूसरी पत्‍नी ने जब इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे डरा धमका कर चुप करा दिया। अब पहली पत्‍नी ने बच्‍चा पैदा करने और पति को छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये का ऑफर दिया। जब दूसरी पत्‍नी इस ऑफर को नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में धोखाधड़ी और दूसरी शादी कराने का मामला दर्ज कराया है।

बच्‍चे के लालच में की गई धोखाधड़ी की इस कहानी को सुनकर आगरा पुलिस भी दंग रह गई। हाथरस की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि, बीती चार जुलाई को उसकी शादी ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि, शादी से पहले दूसरी शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ससुराल पहुंचने पर पता चला कि, उसके पति पहले से शादीशुदा है। बताया गया कि, पहली पत्नी से कोई संतान नहीं है, इसलिए दूसरी शादी कराई गई है। जिससे पति का वंश आगे बढ़ सके। इस शादी में पहली पत्नी के मायके वाले मुख्‍य तौर पर शामिल थे।

पहली पत्‍नी के पुलिसकर्मी भाई बनाते हैं दबाव

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ सही चलता रहा, लेकिन फिर पहली पत्‍नी उस पर जल्‍द से जल्‍द बच्‍चा पैदा कर 10 लाख रुपये लेकर जाने का दबाव बनाने लगी। उसने जब इसका विरोध किया तो पहली पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। पीड़िता का आरोप है कि, पहली पत्‍नी के दो भाई पुलिस विभाग में हैं, जो उसे डरा धमका कर उस पर दबाव बनाते रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि, आरोपियों ने कहा है कि, तुम एक संतान पैदा कर दो, इसके बदले दस लाख रुपये देंगे। इसके बाद तुम दूसरी शादी कर सकती हो। पीड़ित ने इस मामले में पति के विरुद्ध भी षड्यंत्र में शामिल होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।