लाइव टीवी

Agra News: आगरा में नाले में कूड़ा डालने वालों की खैर नहीं, पकड़े जाने पर दर्ज होगा मुकदमा, व्हाटसएप नंबर जारी

Updated Jul 03, 2022 | 19:49 IST

Agra Nagar Nigam: आगरा में अब नालों में कूड़ा डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नगर निमग नालों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा सकता है। महापौर ने दो व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। साथ ही लोगों से अपील की है कि, अगर आपको कोई नालों में कूड़ा डालते हुए दिखाई दे तो इन नंबरों पर उसका फोटो खींचकर डाल दें।

Loading ...
आगरा में नगर निगम हुआ सख्त
मुख्य बातें
  • आगरा में नगर निमग सफाई को लेकर गंभीर
  • अब नालों में कूड़ा डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
  • नाले में कचरा डालने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Agra Nagar Nigam: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में साफ सफाई को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। अब अगर आगरा वासियों ने नालों में कूड़ा डाला तो उनकी खैर नहीं होगी। नाले में कचरा डालने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नगर निगम इसके लिए आगरा पुलिस की भी मदद लेगा। इसके अलावा नगर निगम ने व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। जिसपर नालों में कूड़ा डालने वालों का फोटो खींचकर भेजना होगा, जो भेजेगा उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही उसे नगर निगम उचित इनाम भी देगा। महापौर नवीन जैन के अनुसार, इस काम में आगरा की जनता का सहयोग होना जरूरी है। वह नालों में कचरा डालने वाले लोगों का फोटो खींचकर भेज दें। फोटो खींचने वालों को नगर निगम सम्मानित भी करेगा। नगर निगम के दो व्हाट्सएप नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

महापौर ने बताया कि, अभी लोग प्लास्टिक, जूते की कतरनें और छिलके को नालों में फेंक देते हैं, जिससे नाले चोक हो जाते हैं और पानी का प्रवाह रुक जाता है। बारिश के दिनों में इसके चलते ही जलभराव हो जाता है। यदि ऐसा होना बंद हो जाएगा तो नालों में पानी का प्रवाह तेज रहेगा और शहर में कहीं भी ज्यादा देर तक जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी। 

फोटो भेजने वाले का नगर निगम करेगा सम्मान

जैन ने कहा कि, इसमें जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। इसके लिए व्हाट्सएप 9319112541 कंट्रोल रूम प्रभारी और 7300740640 नगर स्वास्थ्य अधिकारी का नंबर भी जारी कर दिया गया है। यदि किसी को कोई भी नाले-नालियों में कचरा डालते हुए दिखाई दे तो उसका फोटो खींचकर इन व्हाट्सएप नंबरों पर भेज दें। फोटो भेजने वाले को नगर निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, लोकेशन और फोटो के अनुसार, कचरा डालने वाले को चिन्हित करते हुए उसके खिलाफ नगर निगम उस पर मुकदमा भी दर्ज कराएगा।

सफाई के लिए कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी

दूसरी तरफ आगरा शहर की सड़कें चकाचक रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है। कर्मचारियों को जहां सफाई करनी है, उस जगह की सफाई के पहले और सफाई के बाद की फोटो भी अधिकारियों को भेजनी होगी। इसके अलावा बारिश के दिनों में संचारी रोगों से लोगों के बचाव के लिए नाले-नालियों में दवाइयों का छिड़काव शुरू करा दिया है।
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।