लाइव टीवी

CM योगी आदित्‍यनाथ का आगरा को तोहफा, यमुना पर बनेगा एक और पुल

Updated Aug 13, 2020 | 17:05 IST

मुंख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जन्‍माष्‍टमी के मौके पर ताजनगरी आगरा को तोहफा दे द‍िया। सीएम ने आगरा में यमुना नदी के पुल पर नए पुल को मंजूरी दे दी है। 35 करोड़ 38 लाख रुपये से इस पुल का न‍िर्माण होगा।

Loading ...
CM UP Yogi Adityanath
मुख्य बातें
  • आगरा में यमुना नदी पर बनेगा एक और पुल
  • यातायात होगा सुगम और जाम से म‍िलेगी न‍िजात
  • 35 करोड़ 38 लाख रुपये से इस पुल का न‍िर्माण होगा

Agra News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जन्‍माष्‍टमी के मौके पर ताजनगरी आगरा को तोहफा दे द‍िया। सीएम ने आगरा में यमुना नदी के पुल पर नए पुल को मंजूरी दे दी है। 35 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल से यातायात सुगम होगा और जाम की हालत से निजात मिलेगा। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी। अब इस पुल‍ के न‍िर्माण के ल‍िए धनराशि यूपी सरकार ने स्‍वीकृत कर दी है। 

मुख्‍यमंत्री कार्यालय की तरफ से बाकायदा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट के माध्‍यम से कहा गया कि आमजन की सुगम व सुरक्षित यात्रा के दृष्टिगत मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनपद आगरा के एक सेतु (रुनुकता से बल्देव रेणुका धाम के निकट यमुना नदी पर सेतु निर्माण) के निर्माण कार्य हेतु ₹35 करोड़ 38 लाख की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है। इस पुल के बनने से रुनकता क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

बता दें कि आगरा में यमुना नदी पर एनएच 2 के आने और जाने की तरफ नए पुल का निर्माण हाल ही में हुआ है और इस पुल पर यातायात भी चालू कर दिया गया है। यह पुल रामबाग के निकट है। वहीं नया पुल रुनकता की तरफ बनेगा जिससे आगरा के दूसरे छोर पर रहने वाले लोगों को काफी राहत होगी। धनराशि स्‍वीकृत होते ही जल्‍द इस पुल के न‍िर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।