लाइव टीवी

आगरा में कोरोना वायरस के 34 नए मामले, 6600 से अधिक ठीक हुए

Updated Oct 29, 2020 | 21:52 IST

Agra coronavirus: आगरा में कोरोना वायरस से अब तक 144 मौतें हो चुकी हैं। 6,636 लोगों को रिकवरी के बाद छुट्टी दे दी गई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 318 हो गई है।

Loading ...
आगरा में कोरोना वायरस के मामले

आगरा: आगरा में कोविड-19 से 144वीं मौत दर्ज की गई, वहीं पिछले 24 घंटों में यहां 34 नए मामले दर्ज किए गए। जिला मजिस्ट्रेट पी.एन. सिंह ने कहा कि अब तक कुल मामलों की संख्या 7,098 है, जबकि 6,636 लोगों को रिकवरी के बाद छुट्टी दे दी गई है। सिंह ने कहा कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 318 हो गई है। परीक्षण के लिए एकत्र किए गए नमूनों की कुल संख्या 2,58,150 तक पहुंच गई है। वहीं रिकवरी दर 93 प्रतिशत से ऊपर है।

हालांकि ताज शहर में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या में एक नाटकीय रूप से गिरावट आई है, ऐसे में डॉक्टरों ने चेतावनी भी दी है कि यह आने वाले हफ्तों में तापमान में गिरावट के कारण मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कहा कि फिलहाल कुछ राहत मिली है, लेकिन मामलों में वृद्धि की आशंका वास्तविक है, क्योंकि लोगों को सभी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए देखा गया।

बाजारों में बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में लोग दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए एकत्र हुए और अधिकांश कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। मथुरा और वृंदावन में भी अधिकांश मंदिर अब भक्तों के लिए खुले हैं।

संजय प्लेस कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के एक कंप्यूटर दुकानदार चतुर्भुज तिवारी ने कहा, दिवाली से पहले आर्थिक गतिविधियों में एक स्वस्थ बदलाव आने वाला है, वहीं लोग स्वतंत्र रूप से चारों ओर घूम रहे हैं। वैदिक सूत्रम के अध्यक्ष प्रख्यात ज्योतिषी प्रमोद गौतम ने दावा किया कि भारत में कोविड-19 का प्रसार कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण घटने लगेगा।
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।