लाइव टीवी

Agra Weather Update: आगरा में 9 अप्रैल तक चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated Apr 06, 2022 | 21:03 IST

Agra Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में नौ अप्रैल तक लू से राहत नहीं मिलेगी, गर्म हवा चलेगी और तापमान भी बढ़ेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोग परेशान रहेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आगरा में गर्मी का कहर जारी
मुख्य बातें
  • आगरा में नौ अप्रैल तक लू से राहत नहीं
  • मौसम विभाग का अनुमान, गर्म हवा चलेगी
  • तापमान बढ़ने से लोग होंगे परेशान

Agra Weather Update: आगरा में गर्मी कम नहीं हो रही है, इसके साथ ही लू भी चल रही है। बुधवार को भी सुबह से गर्म हवा चलने लगी है, न्‍यूनतम तापमान भी 22 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर में लू चलेगी, अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में नौ अप्रैल तक लू से राहत नहीं मिलेगी, गर्म हवा चलेगी और तापमान भी बढ़ेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोग परेशान रहेंगे।

आईएमडी का अनुमान
06-Apr 22.0 41.0 Heat Wave
07-Apr 22.0 42.0 Heat Wave
08-Apr 23.0 42.0 Heat Wave
09-Apr 24.0 43.0 Heat Wave
10-Apr 23.0 42.0 Mainly Clear sky
11-Apr 23.0 42.0 Mainly Clear sky

कृषि विभाग के कृषि संभागीय परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र राया की वेधशाला में रिकार्ड किए गए मौसम के आंकड़ों से साफ होता है कि तापमान में तेजी बढ़ोतरी हो रही है। तीन साल पहले मार्च में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि इस बार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वर्षा भी असामान्य हो गई है। इस बार मार्च में वर्ष नहीं हुई, जबकि पिछले दो साल लगातार बारिश हुई। अप्रैल के पहले सप्ताह में पिछले तीन साल में कभी तापमान 41 डिग्री से अधिक नहीं हुआ। मगर, इस बार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

सब्जियों के उत्पादन में भी कमी

तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं, सरसों, आलू और सब्जियों के उत्पादन में कमी आई है।

वर्ष 2022

माह    न्यूनतम    अधिकतम    बारिश
जनवरी    4    22    35 एमएम
फरवरी    8    28    00
मार्च    13    41    00

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।