लाइव टीवी

Needle Stuck In Child Throat: फिरोजाबाद में 10 महीने के बच्चे ने निगली सुई, देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान, फिर ऐसे निकाली

Updated Aug 06, 2022 | 20:32 IST

Needle Stuck In Child Throat: यूपी के फिरोजाबाद में 10 माह के बच्चे ने खेलते समय कपड़ा तुरपने वाली सुई निगल ली। डॉक्टरों ने मासूम बच्चे के गले का ऑपरेशन कर जान बचा ली है। फिलहाल बच्चा ठीक है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
10 महीने के बच्चे ने निगली सुई
मुख्य बातें
  • फिरोजाबाद में 10 माह के बच्चे ने सुई निगली
  • डॉक्टरों ने मासूम बच्चे के गले का ऑपरेशन कर बचाई जान
  • मासूम बच्चे के गले में सुई से घाव हुआ

Needle Stuck In Child Throat: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां थोड़ी सी लापरवाही बच्चे की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। दरअसल, यहां 10 माह के बच्चे ने खेलते समय कपड़ा सिलने वाली सुई निगल ली। जब बच्चा बिलखने लगा तो मां को सुई निगलने का एहसास हुआ। आनन- फानन बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर डॉक्टर ने एक्स-रे किया, इसके बाद ऑपरेशन कर बच्चे के गले से सुई निकाली। फिलहाल बच्चा ठीक है। जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के कस्बा घिरोर के कोसमा में रहने वाले देवेंद्र सिंह की पत्नी घर पर पीको कर रही थी। 

इस दौरान वह सुई को रखकर पानी लेने चली गईं। वापस लौटी तो नहीं सुई नहीं थी। सुई की काफी तलाश की, लेकिन सुई नहीं मिली। इसी दौरान 10 माह का नैतिक चीख-चीखकर रोने लगा। देखते ही देखते मासूम का मुंह लाल हो गया। 

एक्स-रे में मासूम बच्चे के गले में अटकी दिखी सुई

इस पर महिला को एहसास हुआ कि बच्चे ने सुई निगल ली है। महिला तुरंत बच्चे को लेकर पास के डॉक्टर को दिखाने पहुंची। लेकिन यहां कोई फायदा नहीं मिला। इसके बाद बच्चे को परिजन फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां ईएनटी सर्जन डॉ. भानू प्रताप सिंह ने बच्चे का एक्स-रे कराया, यहां मासूम बच्चे के गले में सुई अटकी हुई दिखाई दी। बच्चे के गले में सुई देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। हालांकि डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन किया और सुई को गले से निकाला गया। तब जाकर बच्चे ने राहत की सांस ली। 

बच्चे के गले में सुई से हुआ घाव 

डॉक्टर ने बताया कि अब बच्चे की हालत सामान्य है। मासूम बच्चे के गले में सुई से घाव हो गया है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि अगर सुई बच्चे की सांस नली में चली जाती तो और परेशानी हो सकती थी। इस दौरान डॉक्टर ने यह भी सलाह दी है कि छोटे बच्चों से सिक्के, सुई, हाथ घड़ी का सैल और अन्य छोटी वस्तुओं को दूर रखें। 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।