लाइव टीवी

आगरा शहर में कुछ दिन पालीवाल पार्क मार्ग पर वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, हाईवे से करना होगा सफर

Updated Jun 22, 2022 | 15:41 IST

Agra Route Diversion: आगरा शहर में पालीवाल पार्क मार्ग को 15 दिनों के लिए बंद किया गया है। इस मार्ग से जाने वाले वाहनों को एमजी रोड से होते हुए हाईवे होकर विजय नगर कॉलोनी की तरफ से जाना होगा। शहर के पालीवाल पार्क मार्ग पर वजीरपुरा की तरफ गेट के निर्माण कार्य को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट में बदलाव किया है।

Loading ...
पालीवाल पार्क मार्ग को 15 दिनों के लिए बंद किया
मुख्य बातें
  • शहर में पालीवाल पार्क मार्ग को 15 दिनों के लिए बंद किया
  • 22 जून से 6 जुलाई तक के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन
  • वाहनों को एमजी रोड से होते हुए हाईवे होकर विजय नगर कॉलोनी की तरफ से जाना होगा

Agra Route Diversion: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में पालीवाल पार्क मार्ग को 15 दिनों के लिए बंद किया गया है। इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन 22 जून से 6 जुलाई तक के लिए किया गया है। इस मार्ग से जाने वाले वाहनों को एमजी रोड से होते हुए हाईवे होकर विजय नगर कॉलोनी की तरफ से जाना होगा। आगरा शहर के पालीवाल पार्क मार्ग पर बुधवार से 15 दिनों के लिए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वजीरपुरा की तरफ गेट के निर्माण कार्य को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट में बदलाव किया है। अब वाहनों को एमजी रोड से होते हुए हाईवे होकर विजय नगर कॉलोनी की तरफ से निकाला जाएगा। वजीरपुरा से गांधीनगर और जीवनी मंडी के भी लोग इसी मार्ग से जाते हैं।

विश्वविद्यालय  जाने वाले लोगों को घूमकर जाना होगा

पालीवाल पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर है। विश्वविद्यालय जाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी और छात्र-छात्राएं रोजाना पालीवाल पार्क में होते हुए विश्वविद्यालय आते-जाते हैं। इसके अलावा वजीरपुरा से गांधीनगर और जीवनी मंडी की तरफ से भी लोग इसी मार्ग से होते हुए निकलते हैं। वहीं विजय नगर, गांधीनगर, घटिया, आजम खा और जीवनी मंडी की तरफ से लोग सुरसदन और संजय पैलेस की तरफ आते जाते हैं। वजीरपुरा की तरफ का गेट बंद होने से लोगों को काफी दूर घूमकर जाना होगा। इससे लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी। 

लोगों को  उठानी पड़ेगी परेशानी

आगरा एसपी यातायात अरुण संघ ने बताया कि यातायात व्यवस्था में परिवर्तन 22 जून से 6 जुलाई तक के लिए किया गया है। उन्होंने कहा है कि सुरसदन चौराहा और सेंट पीटर्स स्कूल रोड से वजीरपुरा होकर यातायात पार्क जाने वाले वाहन एमजी रोड से भगवान टॉकीज चौराहा से NH2 से होकर जाएंगे। विजय नगर कॉलोनी, जीवनी मंडी और घटिया आजम खां की ओर से पालीवाल पार्क होकर वजीरपुरा सुरसदन की तरफ जाने वाले वाहन विजय नगर कॉलोनी से होकर सुल्तानगंज पुलिया चौराहा होकर जाएंगे। आगरा शहर में वजीरपुरा की तरफ गेट के निर्माण कार्य को देखते हुए पुलिस ने यातायात के रूट में बदलाव किया है। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। निर्माण कार्य को देखते हुए रुट में बदलाव किया गया है। 6 जुलाई के बाद फिर से यातायात सुगमता से शुरू हो जाएगा।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।