लाइव टीवी

Agra Roadways Bus: आगरा में यात्रियों के लिए अच्छी खबर, परिवहन निगम तीन रूटों पर चलाएगा अनुबंधित बसें

Updated May 24, 2022 | 21:17 IST

ताजनगरी आगरा के लोगों को लिए राहतभरी खबर है। अब परिवहन निगम आगरा से एटा, आगरा से बरेली एवं मथुरा-फिरोजाबाद रूट पर अनुबंधित बसों का संचालन करने जा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • आगरा में परिवहन निगम तीन रूटों पर चलाएगा बसें
  • एटा, बरेली और मथुरा-फिरोजाबाद के लिए चलेंगी अनुबंधित बसें
  • ऑनलाइन टेंडर भरने की प्रक्रिया 28 मई तक

शासन के निर्देश पर आगरा की जनता की सुविधा के लिए अनुबंधित बसों को विभिन्न रूटों पर बढ़ाया जा रहा है। साथ ही डीजल चालित साधारण अनुबंधन बस योजना भी शुरू की जा रही है। पहले चरण में तीन रूटों पर साधारण अनुबंधित बसें चलाने का फैसला लिया गया है। इन बसों का आगरा से एटा, आगरा से बरेली एवं मथुरा-फिरोजाबाद रूट पर यह संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर भरने की प्रक्रिया 28 मई तक है।

क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि प्राइवेट बसों का संचालन रोकने के लिए परिवहन निगम अब इन बसों को अनुबंधित करके विभिन्न रूटों पर संचालित करेगा। 

परिवहन विभाग ने शुरू की ई-टेंडर प्रक्रिया 

आरएम मनोज कुमार पुंडीर के अनुसार, आगरा-एटा, आगरा-बरेली और आगरा-फिरोजाबाद मार्गों पर निजी डीजल चालित बसें संचालित होंगी। इसके लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि डीजल चालित साधारण अनुबंध योजना, सीएनजी चालित साधारण अनुबंध योजना और विशेष ग्रामीण साधारण अनुबंध योजना के तहत तीन रुटों पर यह अनुबंधित बस सेवा शुरू होने जा रही है। 

संचालित की जाएंगी कई दर्जन बसें 

इसमें आगरा-एटा, आगरा-बरेली एवं मथुरा-फिरोजाबाद आदि मार्गो पर निजी डीजल चालित अनुबंधित कई दर्जन बसें संचालित की जाएंगी। ई-टेंडर के माध्यम से निविदाएं जारी कर दी गई है। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनुबंधित बसें कई रूटों पर जल्द बढ़ाई जाएगी, इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं।

परिवहन राज्यमंत्री ने दिए थे बसों को अनुबंधित करने के निर्देश 

आपको बता दें कि पिछले महीने प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने ग्रामीण इलाकों में बेहतर सेवा देने के लिए और 2000 बसों को अनुबंधित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने विशेष ग्रामीण अनुबंधन योजना को हरी झंडी दे दी थी। मंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को सीएनजी चालित साधारण अनुबंधन योजना व डीजल चालित साधारण अनुबंधन योजना 2022 के तहत बसों का अनुबंध कराने के निर्देश दिए थे। इसी को लेकर परिवहन निगम ने गांव के लोगों को कस्बा और शहर तक बसों की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुबंधित बस चलाने का फैसला लिया है।
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।