लाइव टीवी

ताजनगरी में इस साल वन महोत्सव होगा बेहद खास, स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होंगे वन-उद्यानों के नाम

Updated Jul 01, 2022 | 15:08 IST

Ara Forest Festival: आगरा में ‘मेरा घर, मेरे पेड़, मेरी ऑक्सीजन’ थीम पर 51 लाख पौधे रोपे जाएंगे। आगरा वन विभाग जिले में हर निकाय, ग्राम पंचायत में एक अमृत महोत्सव उद्यान की स्थापना करेगा। उद्यानों का नाम स्वतंत्रता सैनानियों व उत्कृष्ट पुरस्कार प्राप्त लोगों के नाम पर रखा जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आगरा में वन महोत्सव पर वृक्षारोपण करते आगरा डीएम (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • आगरा में इस साल वन महोत्सव होगा बेहद खास
  • आगरा में इस साल ‘मेरा घर, मेरे पेड़, मेरी ऑक्सीजन’ थीम पर मनाया जाएगा वन महोत्सव
  • जिले में 51 लाख पौधरोपण का बनेगा नया इतिहास

Ara Forest Festival: ताजनगरी आगरा में इस साल वन महोत्सव बेहद खास होगा। वन विभाग जनपद के प्रत्येक निकाय, ग्राम पंचायत में एक अमृत महोत्सव उद्यान की स्थापना करने जा रहा है। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार है। प्रत्येक उद्यान में 75-75 पौधे लगाए जाएंगे। उद्यानों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों व उत्कृष्ट पुरस्कार प्राप्त लोगों के नाम पर रखा जाएगा। जनपद में 51 लाख पौधरोपण का नया इतिहास बनेगा। एक जुलाई से सात जुलाई तक वन विभाग वन महोत्सव मनाएगा। इसमें 26 प्रशासनिक विभाग शहर और देहात में 51 लाख पौधे रोपेंगे। वन विभाग 690 ग्राम पंचायतों में एक-एक उद्यान स्थापित करेगा। साथ ही पांच नगरपालिका, सात नगर पंचायत में एक-एक अमृत उद्यान बनाएगा। 

इन अमृत उद्यानों की देखरेख और प्रबंधन का जिम्मा संबंधित ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों का होगा। विभाग उद्यान में पांच वर्षों तक समुचित देखभाल के साथ-साथ पौधे की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करेगा।

ये मिला लक्ष्य

वहीं, नरायच के शक्ति वन में भी 11 हजार पौधे रोपे जाएंगे। शक्ति वन में पौधरोपण का काम जुलाई से शुरू होकर अगस्त तक चलेगा। शक्ति वन में पौधरोपण महिलाएं करेंगी। जो महिलाएं पौधारोपण करेंगी, वही उनकी देखभाल भी करेंगी। वन विभाग 16 लाख, पर्यावरण विभाग 184646, ग्राम्य विकास विभाग 1910160, राजस्व विभाग 216020, पंचायती राज विभाग 216020, आवास विकास 12460, नगर विकास 259840, लोक निर्माण विभाग 18900 पौधे रोपेगा।

साथ ही, जल शक्ति विभाग 18900, रेशम विभाग 27170, कृषि विभाग 366000, पशु पालन विभाग 8680, सहकारिता विभाग 7700, उद्योग विभाग 20580, ऊर्जा विभाग 7000, माध्यमिक शिक्षा 4300, बेसिक शिक्षा 4300, प्रावधिक शिक्षा 9380, उच्च शिक्षा 35700, श्रम विभाग 5880, स्वास्थ्य विभाग 14980, परिवहन विभाग 5880, रेलवे विभाग 28840, रक्षा विभाग 12460, उद्यान विभाग 239480, गृह विभाग 12460 पौधे रोपेगा। 

आगरा में 51 लाख पौधे रोपे जाएंगे

डीएफओ अखिलेश पांडेय ने बताया कि, पिछले वर्षों में वन विभाग ने जो पौधे लगाए थे। उनमें से 75 फीसदी जीवित हैं। इस साल ‘मेरा घर, मेरे पेड़, मेरी ऑक्सीजन’ थीम पर आगरा में 51 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें पहली बार शक्ति वन भी बनेगा। पौधों की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग की होगी।
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।