लाइव टीवी

अब Google Maps बताएगा किस Toll पर लगेगा कितना Tax, कंपनी ने जोड़ा ये अहम फीचर

Updated Jun 18, 2022 | 18:24 IST

Google Maps Toll Tax: गूगल ने एक नया फीचर अपनी मैप्स ऐप पर जोड़ा है जो पूरी यात्रा के टोल टैक्स की जानकारी आपको देगी. गूगल ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर इस ऐप में स्थानीय टोल प्लाजा के शुल्क की जानकारी डिस्प्ले होगी.

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
Android और iOS ऐप्स के लिए ये फीचर उपलब्ध कराया जा चुका है - Google
मुख्य बातें
  • गूगल ने मैप्स में जोड़ा एक नया फीचर
  • पहुंचने से पहले ही पता होगा टोल शुल्क
  • टोल बचाने वाला रास्ता भी चुन सकेंगे

Google Maps New Feature: गूगल ने मैप्स में एक नया फीचर जोड़ा है जो आपके चुने गए रास्ते पर कितना टोल टैक्स लगने वाला है इसकी जानकारी देगा. इसी दौरान गूगल मैप्स पर आपको रास्ते की जानकारी भी मिलती रहेगी. कंपनी ने अपने आधिकारिक ऐलान में ये भी कहा है कि Android और iOS ऐप्स के लिए ये फीचर उपलब्ध कराया जा चुका है. कंपनी ने इस फीचर को पेश करने की जानकारी इसी साल अप्रैल में दे दी थी. 

कैसे होगा सारा हिसाब-किताब 

गूगल के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि टोल शुल्क स्थानीय टोल अथॉरिटी द्वारा विश्वस्नीय जानकारी एप्लिकेशन पर उपलब्ध होती है. यहां आपकी यात्रा में पड़ने वाले सभी टोल शुल्क का हिसाब और यात्रा किस दिन की जा रही है, इन सबको मिलाकर गूगल मैप्स आपको ये जानकारी देता है. अगर आप टोल नाके से बचना चाहते हैं तो गूगल मैप्स पर अवॉइड टोल्स चुनने पर बिना टोल या अपेक्षा में कम टोल वाले रास्ते से लेकर जाता है.

ये भी पढ़ें : तो क्या ई-रिक्शा में बैठकर पूरा होगा Audi का सपना, भारत में जल्द शुरू होगी सर्विस

पहले मिलती थी सिर्फ आगामी टोल की जानकारी 

इससे पहले गूगल मैप्स पर वाहन चालकों को आने वाली टोल की जानकारी तो मिलती थी, लेकिन वहां शुल्क कितना लगेगा इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं होती थी. अब कंपनी ने ये नया फीचर ऐप में जोड़ दिया है जिससे यात्रा के दौरान कुछ सहूलियत होगी. बता दें कि अब भारतीय मार्केट में हाइटेक और कम बजट वाली पैसा वसूल कारों का ट्रेंड जारी है, ऐसे में गूगल का ये फीचर टेक सैवी लोगों के लिए काफी मजेदार होगा.