लाइव टीवी

Mahendra Singh Dhoni Favourite car: महेंद्र सिंह धोनी की फेवरेट है 75 लाख की ये कार, जानें इसकी खूबी

Updated Mar 07, 2020 | 09:11 IST

Mahendra Singh Dhoni Favourite car: स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कार और बाइक्‍स के दीवाने हैं। उनके कलेक्‍शन में एक से एक शानदार कारें और बाइकें हैं। आइये जानते हैं उनकी फेवरेट कार के बारे में।

Loading ...
Mahendra Singh Dhoni Favourite car Hummer

Mahendra Singh Dhoni Favourite car Hummer H2 feature: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कार और बाइक्‍स के दीवाने हैं। उनके कलेक्‍शन में एक से एक शानदार कारें और बाइकें हैं। अक्‍सर धोनी अपनी कार खुद चलाते हैं और घूमने निकल जाते हैं। कई बार वह अलग अलग कारों में स्‍पॉट हुए हैं। उनके फैंस भी उनकी पसंद की चीजों में दिलचस्‍पी रखते हैं। 

अगर सिर्फ कारों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी के पास ऑडी क्‍यू 7, पजेरो एसएफएक्‍स (Mitsubishi Pajero SFX and Outlander), स्‍कॉर्पियो, लैंड रोवर (Land Rover Freelander 2), फेरारी (Ferrari 599 GTO) जैसी लग्‍जरी और शानदार कारें हैं। लेकिन आपको बता दें कि धोनी की जो फेवरेट कार है, वो है हमर एच 2 (Hummer H2)। धोनी के कलेक्‍शन में यह दमदार कार भी शामिल है। 

बेशक हमर एक बेहतरीन एसयूवी है, जिसे हर कोई खरीदना चाहता है। इसके ना केवल फीचर्स बल्कि लुक्स और परफॉर्मेंस भी उच्‍च क्‍वालिटी की है। 1992 में अमेरिेका में इस कार का निर्माण शुरू हुआ था और शुरुआत में इसे अमेरिकी सेना के लिए बनाया गया था। बाद में जनरल मोटर्स कंपनी ने इसके निर्माण के अधिकार खरीद लिए। बाजार में हमर के तीन एडिशन आते हैं जिनमें H1, H2 और H3 शामिल हैं। 

एमएस धोनी के पास हमर एच 2 है। 6.2-लीटर V8 पेट्रोल इंजन वाली यह कार 393बीएचपी की पावर जेनरेट करती है। इसका साइज आम एसयूवी कारों के मुकाबले बड़ा है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। भारत में इस दमदार एसयूवी कार की कीमत लगभग 75 लाख रुपये है।