लाइव टीवी

Jaguar Land Rover ने नई F-Type R-Dynamic Black की शुरू की बुकिंग

Updated Aug 02, 2021 | 16:38 IST

जगुआर लैंड रोवर ने नई जगुआर एफ-टाइप आर-डायनामिक ब्लैक की बुकिंग भारत में शुरू की। यह तीन रंग सेंटोरिनी ब्लैक, ईगर ग्रे या फिरेंज रेड में लॉन्च किया गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
जगुआर लैंड रोवर की नई कार की बुकिंग शुरू
मुख्य बातें
  • जगुआर लैंड रोवर का यह मॉडल 5 लीटर सुपरचार्ज्ड वी8 इंजन वाला है।
  • यह 331 किलोवॉट की शक्ति और 580 न्यूटन-मीटर का टॉर्क देता है।

नई दिल्ली : जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में नयी जगुआर एफ-टाइप आर-डायनामिक ब्लैक की बुकिंग शुरू कर दी है। यह मॉडल पांच-लीटर सुपरचार्ज्ड वी8 इंजन वाला है जो 331 किलोवॉट की शक्ति और 580 न्यूटन-मीटर का टॉर्क देता है।

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने एक बयान में कहा कि एफ-टाइप आर-डायनेमिक ब्लैक की शुरुआत के साथ, पूरी तरह से आनुपातिक और असाधारण रूप से सुंदर एफ-टाइप अब पहले से कहीं अधिक विशिष्ट है, जो स्पोर्ट्स कार के वास्तविक प्रशंसकों को आनंदित को और खुश होने का कारण देता है।

नया आर-डायनेमिक ब्लैक ग्लॉस ब्लैक फिनिश के साथ 50.8 सेमी पांच स्प्लिट-स्पोक व्हील के साथ आता है। यह तीन रंगों में पेश किया गया है:- सेंटोरिनी ब्लैक, ईगर ग्रे या फिरेंज रेड।

भारत में जगुआर एक्सई (46.64 लाख रुपए से शुरू), एक्सएफ (55.67 लाख रुपए), एफ-पेस (69.99 लाख रुपए) आई-पेस (105.9 लाख रुपए) और एफ-टाइप (97.97 लाख रुपए) मॉडल की कारें बेचती है। इसके देश में 24 शहरों में 28 बिक्री केंद्र हैं।