लाइव टीवी

Mahindra की SUV कारें अब 63,000 रुपये तक हुईं महंगी

Updated Apr 16, 2022 | 19:35 IST

भारत में ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी Mahindra ने अपनी पैसेंजर कार्स की कीमत में 2.5 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा बीते दिनों की है। इस लेटेस्ट प्राइस हाइक से सभी मॉडल्स की एक्सशोरूम कीमत बढ़ गई है। इन मॉडल्स में नई Mahindra Thar और Mahindra XUV700 भी शामिल हैं।

Loading ...
Photo Credit- Mahindra
मुख्य बातें
  • Mahindra ने अपनी पैसेंजर कार्स की कीमत में 2.5 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा बीते दिनों की है
  • इन मॉडल्स में नई Mahindra Thar और Mahindra XUV700 भी शामिल हैं
  • महिंद्रा के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ज्यादातर SUV गाड़ियां होती हैं

भारत में ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी Mahindra ने अपनी पैसेंजर कार्स की कीमत में 2.5 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा बीते दिनों की है। इस लेटेस्ट प्राइस हाइक से सभी मॉडल्स की एक्सशोरूम कीमत बढ़ गई है। इन मॉडल्स में नई Mahindra Thar और Mahindra XUV700 भी शामिल हैं। कुछ मॉडल्स की कीमत में 63,000 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है। 

वैसे तो हर वित्त वर्ष में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कीमतों का बढ़ना आम बात है। लेकिन, इस बार कीमतों में बढ़ोतरी की वजह रिसेंट इनपुट कॉस्ट, इंफ्लेशन और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी भी हो सकती है। 

Times Drive: Tata की Electric Coupe SUV CURVV क्यों है खास-Video

Mahindra के बारे में बात करें तो ये भारत की एक दिग्गज ऑटो कंपनी है। महिंद्रा के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ज्यादातर SUV गाड़ियां होती हैं। इस बार मार्च में कंपनी ने अपने पैसेंजर और कर्मशियल व्हीकल कैटेगरी में टोटल 54,643 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे सालाना आधार पर महिंद्रा ने 35 प्रतिशत से ज्यादा की सेल्स ग्रोथ देखी है। 

बाजार में जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रक, हैदराबाद की कंपनी ने तैयार किया प्रोटोटाइप

मौजूदा वक्त में महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में Mahindra KUV100, Mahindra XUV300, Mahindra Bolero, Mahindra Marazzo, Mahindra Scorpio, Mahindra XUV700 और Mahindra Alturas G4 शामिल हैं।