लाइव टीवी

रेंजरोवर की 50वीं सालगिरह पर कंपनी ने लॉन्च किया स्पेशल मॉडल  

Updated Jun 18, 2020 | 09:26 IST

Range Rover's 50th anniversary: टाटा समूह के मलिकाना हक वाली जगुवार लैंड रोवर ने अपनी दुनियाभर में लोकप्रिय एसयूवी रेंजरोवर की 50वीं एनिवर्सरी पर स्पेशल मॉडल बाजार में उतारा है।

Loading ...
Range rover 50
मुख्य बातें
  • 1970 में पहली बार सड़क पर उतरी थी जगुआर की एसयूवी रेंजरोवर
  • कंपनी ने इसकी 50वीं एनिवर्सरी पर लॉन्च किया है स्पेशल मॉडल
  • पूरी दुनिया में स्पेशल एडिशन की 1970 गाड़ियां बेची जाएंगी

नई दिल्ली: टाटा समूह के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की एसयूवी रेंजरोवर को बाजार में उतरे 50 साल पूरे हो गए। इसका जश्न बनाने के लिए कंपनी ने बुधवार को इसका सीमित संस्करण पेश किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रेंज रोवर 17 जून 1970 से बाजार में मौजूद है। पांच दशकों में इसने खुद को एक लक्जरी वाहन के मौर पर स्थापित किया है। कंपनी ने कहा कि इस मौके का जश्न मनाने के लिए हमने विशेष तौर पर 'रेंज रोवर 50' मॉडल पेश किया है। दुनियाभर में इसकी सिर्फ 1,970 इकाइयां ही बेची जाएंगी।

लैंड रोवर के मुख्य सृजन अधिकारी गैरी मैकगवर्न ने कहा कि लक्जरी वाहनों की दुनिया में रेंज रोवर अलग से खड़ी दिखायी देती है। यह 1970 से ही हमारे ग्राहकों के बीच अपने अनोखे डिजाइन और प्रौद्योगिकी की वजह से पसंद की जाती रही है। 

रेंजरोवर ऐसी पहली एसयूवी रही जिसमें स्थायी तौर पर 4x4 का फीचर दिया गया। बाद में 1989 में एंटी लॉक ब्रेक के साथ इस फीचर को देने वाली यह दुनिया की पहली कार बनी। इसके अलावा कंपनी ने 1992 में पहली बार 4x4 को इलेक्ट्रानिक स्वचालित संस्पेंशन और ट्रैक्शन नियंत्रण के साथ पेश किया। वर्ष 2012 में रेंज रोवर दुनिया की पहली एल्युमीनियम से हल्की बॉडी बनाने वाली एसयूवी बनी।