लाइव टीवी

Amrapali Dubey Reel: आम्रपाली दुबे ने बताया कैसा होगा उनके सपनों का राजकुमार, इस भोजपुरी गाने पर लगाए लटके-झटके

Updated Jan 09, 2022 | 16:50 IST

Amrapali Dubey New Video: आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Loading ...
Amrapali Dubey
मुख्य बातें
  • आम्रपाली दुबे इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव हैं।
  • आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में आम्रपाली भोजपुरी गाने में लिपसिंक करती हुई नजर आ रही हैं।

Amrapali Dubey latest reel:आम्रपाली दुबे जल्द ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं। आम्रपाली दुबे के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं। इसके अलावा आम्रपाली दुबे इंस्टाग्राम पर भी बेहद एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर कई रील्स भी शेयर करती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। आम्रपाली की एक रील वायरल हो रही है जिसमें भोजपुरी गाने में झूमती नजर आ रही हैं।

आम्रपाली दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ये वीडियो (Amrapali Dubey viral videos) शेयर किया है। वीडियो में आम्रपाली भोजपुरी गाने में लिपसिंक करती हुई नजर आ रही हैं। आम्रपाली दुबे ने कलरफुल साड़ी पहनी हुई है। वहीं, मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। आम्रपाली दुबे जिस भोजपुरी गाने को गा रही है उसके बोल है- चश्मा लगाके घूमे गऊंवा सखी, हिरोउआ सखी हो ओ हिरोउआ सखी, हमरउ यार हो हिरोउआ सखी.... आम्रपाली ने बताया कि ये वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म साजन की शूटिंग के दौरान बनाया है।

Read: स्विमसूट पहन पूल में आम्रपाली दुबे ने किया डांस, हॉट अंदाज के फैंस हुए दीवाने

इस फिल्म से किया था डेब्यू
आम्रपाली दुबे ने फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।  पहली ही फिल्म इनकी हिट हो गई थी। आम्रपाली दुबे भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपये फीस लेती हैं। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्मों से पहले सात फेरे जैसे टीवी सीरियल में काम किया है। 

आम्रपाली ने सीरियल में मुख्य किरदार सलोनी और नाहर की बेटी श्वेता का किरदार निभाया था। इसके बाद आम्रपाली ने इमेजिन टीवी के धारावाहिक 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' भी नजर आ चुकी हैं।